Parliament Monsoon session Live: आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान के बाद आज लोकसभा में बिल के संशोधित प्रावधानों पर चर्चा हो रही है. जबकि राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. आज संसद के दोनों सदनों में एंटी-पेपर लीक कानून में संशोधन और MSME क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और कार्यवाही हो रही है. पिछले 6 दिनों से जारी गतिरोध के बाद आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा के लिए सहमति बन पाई है.
हालांकि सुबह 11 बजे शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की मंगल मिलन बैठक आयोजित की गई. जिसमें तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर आए 20 सांसदों को शामिल होने का न्यौता दिया गया. नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया के झंडे तले इकठ्ठे हुए ये सभी सांसद बीजपी में शामिल हो सकते हैं. सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार सहित सभी बागी सांसदों ने NCPI (नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया) में खुद के विलय को मान्यता देने की मांग की है.मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहली बार एनसीपीसीआई के सांसदों ने मंगल मिलन के तहत हिस्सा लिया है.
आइए जानते हैं आज संसद के मॉनसून सत्र की पल-पल की लाइव अपडेट्स….
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- NTA चेयरमैन को बचा रही सरकार
लोकसभा में पेपर लीक बिल पर जोरदार बहस हो रही है. इस दौरान कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर एनटीए के चेयरमैन को बचाने का आरोप लगाया. गोगोई ने कहा, ‘सरकार ने एनटीए के डीजी को बदल दिया लेकिन चेयरमैन को क्यों नहीं हटाया. सरकार चेयरमैन को बचा रही है. यह पुराने बिल को ही संशोधित करके ले आए हैं. ये कानून सरकार की विफलता का स्मारक है. सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है. पेपर लीक की वजह से छात्रों ने आत्महत्या की. छात्र जंतर-मंतर पर जुटे, तब जाकर आज शिक्षा पर बात हो रही है.’
Anti Paper Leak bill: नए कानून में तेजी से मिलेगा न्याय, बोले मंत्री
जितेंद्र सिंह ने कहा, 2014 से पहले पेपर लीक के कई मामले हुए, लेकिन उनसे निपटने के लिए कोई व्यापक कानून नहीं था. प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने एक अधूरा काम पूरा किया है. ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ लाया गया है. इसके तहत जो संशोधन किए जा रहे हैं, उनका उद्देश्य “तेजी से न्याय” सुनिश्चित करना है.
इस तरह के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी. इस तरह के पेपर लीक के मामले पहले पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी सामने आ चुके हैं. पेपर लीक जैसे अपराधों में जेल की अधिकतम सजा बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है. प्रधानमंत्री ने परीक्षाओं को पूरी तरह पेपर लीक से सुरक्षित (लीक-प्रूफ) बनाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है.
पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू, केसी वेणुगोपाल बोले, न पीएम न गृहमंत्री
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो गई. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संशोधन में प्रावधानों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है. पहले भी कई बार पेपर लीक हुए. 2009 में रेलवे परीक्षा के पेपर लीक हुए. एनटीए का प्रस्ताव भी यूपीए सरकार में आया.
हालांकि केसी वेणुगोपाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतना महत्वपूर्ण बिल है लेकिन सदन में न प्रधानमंत्री हैं और न ही गृह मंत्री हैं.
राज्यसभा कल तक स्थगित
एंटी पेपर लीक बिल पर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
Anti paper Bill: लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू
एंटी पेपर बिल: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा, ‘मैंने सभी पार्टियों के सदस्यों से बात की… कांग्रेस, SP और DMK के चीफ़ व्हिप भी वहां मौजूद थे… अगर आप 2 घंटे का अतिरिक्त समय चाहते हैं, तो हमें कोई समस्या नहीं है; हम चर्चा के लिए समय बढ़ा देंगे.’
एंटी पेपर लीक बिल पर 2 बचे चर्चा, NDA की तरफ से ये 12 सांसद रखेंगे बात
लोकसभा में दोपहर दो बजे पेपर लीक संशोधन संबंधित बिल पर चर्चा होने जा रही है. जिसमें एनडीए की तरफ से ये 12 सांसद अपनी बात रखेंगे.बिल पर एनडीए की ओर से तैयार नेताओं के नामों में बीजेपी से बांसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या, शशांक मणि त्रिपाठी और अनुराग ठाकुर बोलेंगे, जबकि एनडीए घटक दल की ओर से श्रीकांत शिंदे, अरुण भारती, आलोक सुमन, अनुप्रिया पटेल, और सायोनी घोष बोलेंगीं.
Parliament Monsoon Session LIVE: 3 मिनट में लोकसभा स्थगित, स्पीकर बोले- प्रश्नकाल में गतिरोध नहीं
संसद मॉनसून सत्र लाइव: सुबह 11 बजे लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया. जिसके महज 3 मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. वहीं लोकसभा के दो मिनट बाद ही राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि दोपहर 2 बजे एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी, प्रश्नकाल में गतिरोध नहीं होना चाहिए.
एनडीए की बैठक खत्म
सूत्रों के मुताबिक एनडीए की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी के सामने दो प्रेजेंटेशन दिए गए. केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने अपने अपने मंत्रालयों का प्रेजेंटेशन दिया.पीयूष गोयल ने इकानमी फ्री ट्रेड और भारत के व्यापार की परिस्थितियों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया कि पिछले बारह साल में क्या हुआ और क्या डेवलपमेंट हुआ.जबकि लल्लन सिंह की ओर से मत्स्य विभाग के बारे में पिछले बारह सालों की उपलब्धियों के बारे में जिक्र किया गया.लल्लन सिंह ने ब्लू रेवोल्यूशन का भी जिक्र किया कि कैसे भारत ने प्रगति की है और भारत का एक्सपोर्ट इसमें बढ़ा है. आज बैठक में पीएम मोदी नहीं बोले.
Monsoon session: NDA की मंगल मिलन बैठक खत्म, संसद की ओर रवाना हुए सांसद
एनडीए की मंगल मिलन बैठक खत्म हो गई है. गृहमंत्री अमित शाह और एनडीए ने सभी वरिष्ठ नेता पैदल एनडीए बैठक स्थल से संसद के लिए निकल गए हैं. कुछ ही देर में संसद में सत्र की कार्यवाही शुरू होगी.
नीट को छोड़ अब ई-20 के पीछे पड़ी कांग्रेस, सांसद ने लोकसभा में दिया नोटिस
नीट मामले पर आज संसद में चर्चा होनी है, हालांकि अब पेपर लीक को छोड़कर कांग्रेस ई-20 मुद्दे पर अड़ गई है. संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने आज, 28 जुलाई 2026 को लोकसभा में E-20 पेट्रोल (20% एथनॉइल-मिश्रित ईंधन) के देशव्यापी रोलआउट पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion Notice) का नोटिस दिया है.
इधर NDA की बैठक में बागी सांसद, उधर राहुल गांधी ने बनाई दूरी
संसद सत्र का सातवां दिन शुरू होने से पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक हो रही है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता शामिल हैं. साथ ही टीएमसी के 20 बागी सांसद भी इस बैठक में बुलाए गए हैं.
वहीं खबर मिल रही है कि INDIA ब्लॉक की बैठक से राहुल गांधी ने दूरी बना ली है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



