Image Slider

Last Updated:

Lucknow News: कई बार नियम कायदे लगता है कि सिर्फ आम लोगों के लिए ही है. अगर किसी अधिकारी पर लागू किए गए तो वो तो अपनी ताकत दिखा देगा. कुछ ऐसा यूपी की राजधानी में देखने को मिला. यहां लाइनमैन ने चालान कटने पर पुलिस थाने और चौकियों की लाइट ही गुल कर दी. 

बिना हेलमेट घूम रहा था लाइनमैन, कटा चालान तो थाने-पुलिस चौकियों की काट दी लाइटZoom

लाइनमैन ने बिजली काटी.

लखनऊ : हद है अगर आप किसी बिजली कर्मचारी का चालान कर दिया जाएगा तो वो आपके थाने का चिट्ठा निकालकर आपकी बिजली ही काट देगा. उल्टा इसके लिए आपको ही गाली सुननी पड़ेगी. ये अजीबोगरीब मामला लखनऊ से सामने आया है. यहां एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को अपनी ड्यूटी करने के लिए फटकार सुननी पड़ी. दरअसल, हेलमेट न पहनने पर दरोगा ने संविदा बिजलीकर्मी का चालान काट दिया. इस पर वो गुस्सा गया और नगराम थाना तथा दो पुलिस चौकियों की बिजली आपूर्ति ही ठप कर दी. जब इस बारे में अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया. चालान काटने वाले दरोगा को फटकार लगाई गई और चालान वापस करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद देर रात दूसरी टीम भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई.

लेसा के समेसी उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी अमरेंद्र, दीपक और शत्रोघन लाल सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक से नगराम-निगोहा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग के लिए निकले थे. समेसी इंदिरा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे दरोगा अनुज भाटी ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे कर्मचारी का छह हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया.

चालान कटने से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने तुरंत विभागीय बकाये की फाइलें खंगालना शुरू कर दिया. बकाये का हवाला देते हुए कर्मचारियों ने शाम लगभग सवा 6 बजे नगराम थाने, हरदोइया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली काट दी. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, नगराम थाने पर लगभग 3.5 लाख रुपये, जबकि हरदोइया चौकी और देवीखेड़ा बूथ पर करीब 1.5-1.5 लाख का बिजली बिल बकाया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग हरकत में आया. नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही चालान काटने वाले दरोगा अनुज भाटी को कड़ी फटकार लगाई गई है और काटा गया चालान वापस कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. समेसी उपकेंद्र के जेई आशीष कुमार ने दूसरे कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||