Image Slider


एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर मंगलवार को शरद पवार ने कहा कि साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। एनसीपी शरद पवार पार्टी के सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की थी। ये मुलाकात सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन को लेकर किया गया था। इस मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गईं कि शरद पवार गुट भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकता है। एनसीपी मंत्री बोले- अभी कुछ नहीं कहा जा सकता एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं जानता। फिलहाल सिर्फ अफवाहें और अटकलें हैं। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||