‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ देखने के बाद गदगद हुए क्रिटिक्स, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Image Slider
Last Updated:
सोनी-मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को रिलीज होगी. टॉम हॉलैंड की फिल्म का प्रीमियर हुआ, सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन मिले. इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है.
मार्वल की फिल्मों का क्रेज सिर्फ विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब होता है. जब बात हो स्पाइडरमैन जैसी फ्रैंचाइजी की फिल्मों की तो ये क्रेज और बढ़ जाता है. 30 जुलाई को सोनी-मार्वल की ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इससे पहले भारत में इसे सर्टिफिकेट भी मिल चुका है और एडवांस बुकिंग में भी ताबड़तोड़ कमाई हो रही है. ऐसे में ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ पर पहला रिएक्शन भी सामने आया है.
सोमवार को टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में प्रीमियर रखा गया. जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसके रिएक्शन भी सामने आए. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की चौथी स्टैंडअलोन फिल्म है. यानी फिल्म की पूरी कहानी स्पाइडर मैन यानी पीटर पार्कर पर आधारित है. MCU की 38वीं फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के आगे की कहानी को बयां करेगी. फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पीकर यानी स्पाइडर मैन के किरदार में नजर आएंगे.
It’s a massive movie that balances like 5 different through lines in equal measure, each better than the last. It can feel a little overwhelming but it all comes together so beautifully it works. pic.twitter.com/5dHvcF58Sk