Image Slider

Last Updated:

Kajal Aggarwal: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. करोड़ों फैंस का प्यार पाने वाली काजल ने खुलासा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसी घटना हुई थी, जिसने उन्हें अंदर तक डरा दिया था. अभिनेत्री ने बताया कि एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजर के वैनिटी में घुस आया और फिर जो किया, उसे देखकर उनके हाथ-पैर कांपने लगे.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकीं काजल अग्रवाल ने पहली बार अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया है, जिसे याद कर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. पर्दे पर हमेशा बेखौफ नजर आने वाली काजन ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी वैनिटी में बिना इजाजत एक असिस्टेंट डायरेक्टर घुस आया. इसके बाद उसने जो किया, उसे देखकर काजल के होश उड़ गए और उनके हाथ-पैर कांपने लगे. यह पल उनके लिए इतना डरावना था कि कुछ देर तक वह समझ ही नहीं पाईं कि कैसे रिएक्ट करें. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने बताया कि यह घटना एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. शूट का एक शॉट पूरा करने के बाद वह अपनी वैनिटी में आराम कर रही थीं. तभी फिल्म की यूनिट में काम करने वाला एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना दरवाजा खटखटाए और बिना किसी परमिशन के सीधे उनकी वैनिटी में आ घुसा. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

काजल ने बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, उस व्यक्ति ने अपनी शर्ट उतार दी और सीने पर बना उनके नाम का टैटू दिखाने लगा. एक्ट्रेस ने कहा कि यह सब इतना अचानक हुआ कि मैं पूरी तरह घबरा गईं. मैं इतनी हैरान हो गई थी कि मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि उस वक्त कैसे रिएक्ट करूं. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, काजल ने यह भी स्वीकार किया कि किसी फैन का उनके नाम का टैटू बनवाना अपने आप में खुशी की बात हो सकती है, लेकिन जिस तरह से वह व्यक्ति बिना अनुमति उनके पसर्नल स्पेस में दाखिल हुआ, वह मुझे किसी कीमत पर मंजूर नहीं था. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

काजल ने कहा, ‘मैं खुश थी कि उसने मेरे नाम का टैटू बनवाया था, लेकिन किसी महिला के अकेले होने पर बिना इजाजत उसके वैनिटी में घुसना बिल्कुल गलत है. चाहे कोई कितना भी बड़ा फैन क्यों न हो, इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता.’ फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram उन्होंने उस असिस्टेंट डायरेक्टर को चेतावनी दी कि ऐसी हरकतें आपराधिक कार्रवाई का कारण बन सकती हैं और इसके बाद उसे वहां से जाने को कहा. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

काजल अग्रवाल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ से की थी, जिसमें वह नंदामुरी कल्याण राम के साथ नजर आई थीं. हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘चंदामामा’ से मिली. इसके बाद उन्होंने ‘डार्लिंग’, ‘ब्रिंदावनम’, ‘मिस्टर परफेक्ट’, ‘बिजनेसमैन’, ‘नायक’, ‘बादशाह’, ‘येवाडु’ और ‘टेंपर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाई. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल इन दिनों नंदामुरी बालकृष्ण के साथ निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी मास एक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं उनका यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां कई लोग निजी सुरक्षा और महिलाओं की निजता को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. फोटो साभार-@ kajalaggarwalofficial/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||