शगुफ्ता अली ने गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को सब पता था, लेकिन उन्होंने कभी रिएक्ट नहीं किया. वह कभी सेट पर भी नहीं आती थीं.
गोविंदा इन दिनों अपनी कमबैक को लेकर चर्चा में हैं. वह रूपा फिल्म से कई साल बाद फिल्मों में बतौर लीड वापसी कर रहे हैं. इस बीच गोविंदा की को-स्टार रहीं शगुफ्ता अली ने उन्हें लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैसे गोविंदा का एक समय बोलबाला रहा. कैसे कई बड़ी हीरोइनों के साथ उनका नाम भी जुड़ा.
वैसे तो खुद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बोल चुकी हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में भी खुलासा किया था. वह तो ये भी कह चुकी हैं कि एक्टर एक्ट्रेस के बीच ये सब होना आम होता है.
गोविंदा ने अपने करियर में कई टॉप हीरोइनों के साथ काम किया. उनका नाम करिश्मा कपूर के साथ भी खूब जुड़ा. दोनों ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में भी दीं, जैसे हीरो नंबर 1, राजा बाबू, साजन चले ससुराल, हसीना मान जाएगी और कुली नंबर 1.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बेशक करिश्मा कपूर और गोविंदा की नजदीकियों की खबर तब भी आती थी और अब भी. लेकिन दोनों ने इन गॉसिप्स पर कभी रिएक्ट नहीं किया. मगर हाल में ही गोविंदा और करिश्मा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने दोनों को लेकर बयान दिया.
शगुफ्ता ने गोविंदा-करिश्मा के साथ डेविड धवन की हीरो नंबर 1 में स्क्रीन शेयर की थी. उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में दोनों की इक्वेशन पर बात की. उन्होंने बताया कि सुनीता कभी भी गोविंदा की फिल्म के सेट पर नहीं आती थीं. सुनीता खुद करिश्मा-गोविंदा की नजदीकियों के बारे में जानती थीं. उन्होंने हमेशा शालीनता से सब समझा और कभी भी पब्लिकली कुछ नहीं कहा.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा और करिश्मा की नजदीकियों पर पर बात करते हुए शगुफ्ता ने कहा कि दोनों के बीच जो भी कुछ था वो साफ दिखता था. लेकिन गोविंदा ने कभी मुझसे खुद कुछ नहीं कहा, लेकिन दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आती थी. जब तक उनकी जोड़ी पर्दे पर चली, दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन बाद में लोगों को लगा कि गोविंदा को बार-बार सिर्फ एक ही हीरोइन के साथ देखना बोर लगने लगा है.
एक्ट्रेस ने सुनीता आहूजा को लेकर कहा कि सुनीता कभी भी सेट पर नहीं आती थी. एक बार वह आउटडोर शूट पर बच्चों को लेकर आई थीं. जहां उन्होंने सबसे बहुत ही अच्छे से प्यार से बातचीत की. कभी भी सेट पर बखेड़ा नहीं खड़ा किया.
शगुफ्ता का मानना है कि सुनीता, गोविंदा-करिश्मा के बारे में जानती सब थीं. लेकिन कभी रिएक्ट नहीं किया. एक औरत बहुत कुछ सहती है. उन्होंने सुनीता की तारीफ की. कहा कि वह बहुत ही समझदार औरत है. अगर उनकी जगह कोई और होता तो सीन खड़ा कर देता.
शगुफ्ता का मानना है कि सुनीता, गोविंदा-करिश्मा के बारे में जानती सब थीं. लेकिन कभी रिएक्ट नहीं किया. एक औरत बहुत कुछ सहती है. उन्होंने सुनीता की तारीफ की. कहा कि वह बहुत ही समझदार औरत है. अगर उनकी जगह कोई और होता तो सीन खड़ा कर देता.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



