प्रशांत नील की ‘ड्रैगन’ को बड़ा झटका? चोटिल हुए जूनियर NTR, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
Image Slider
Last Updated:
जूनियर एनटीआर को कंधे में चोट लगी, डॉक्टरों ने 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी. राम चरण और नंदमुरी बालकृष्ण भी हाल ही में चोटिल हुए थे. दोनों की सर्जरी की बात भी सामने आई थी. चलिए बताते हैं जूनियर एनटीआर की टीम ने क्या बताया है.
हाल में ही सामने आया था कि साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी. फिर आरआरआर स्टार राम चरण के भी पेड्डी के सेट पर चोट लगने की बात सामने आई. हाल में ही उनकी कलाई की सर्जरी हुई है. अब राम चरण के को-स्टार जूनियर एनटीआर भी चोटिल हो गए हैं. उन्हें कंधे में चोट लगी है. तेलुगू स्टार को फिलहाल डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है.
जूनियर NTR की टीम ने ही एक्टर की चोट के बारे में कंफर्म किया है. टीम ने बताया कि एक्टर को अगले 6-8 हफ्ते तक आराम करना होगा. उनके कंधे में चोट आई है. साथ ही टीम ने फैंस को भी हौसला दिया और बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है.
We regret to inform everyone that Mr. NTR ( @tarak9999 ) sustained an unfortunate shoulder injury earlier this evening.
Following a thorough medical evaluation, the team of doctors headed by Dr. J. Madhusudan Rao and Dr. R. A. Purnachandra Tejaswi has advised complete rest for… pic.twitter.com/AlusvIHGIx