Last Updated:
India announced test squad for Sri Lanka tour: श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया. ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है जबकि पिछली सीरीज में शामिल किए गए हर्ष दुबे का नाम 15 मेंबर स्क्वॉड से गायब है, कुल चार खिलाड़ियों का कमबैक हुआ है तो तीन का पत्ता साफ.
भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान
कौन IN, कौन OUT?
पिछली टेस्ट सीरीज से तुलना की जाए तो चार खिलाड़ियों की वापसी हुई है जबकि तीन प्लेयर्स को बाहर किया गया है. रवींद्र जडेजा के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन टीम में आने वाले प्लेयर्स हैं तो वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे ऐसे प्लेयर हैं, जिनका नाम स्क्वॉड से गायब हैं. विदर्भ से खेलने वाले हर्ष दुबे भी सारांश जैन की ही तरह स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उन्हें एक ही सीरीज के बाद ड्रॉप क्यों किया गया, इस बारे में फिलहाल पता नहीं लग पाया है.
कुछ प्लेयर्स शर्त के साथ हुए शामिल
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर है. स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो जाने के कारण पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



