बीते रविवार को टीवी के पॉपुलर कॉमेडी बेस्ड रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ का ग्रैंड फिनाले था. इस बार जन्नत जुबैर और अली गोनी इस शो के विजेता बने. दोनों ने फिनाले से अपनी अनदेखी तस्वीर शेयर की हैं. इन फोटोज में शो के ग्रैंड फिनाले की झलक भी दिख रही है.
नई दिल्ली. ‘लाफ्टर शेफ 3’ को अपना नया विजेता मिल गया है. इस बार अली गोनी और जन्नत जुबैर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की. हफ्तों की मेहनत के बाद दोनों ने खाने और कॉमेडी के साथ दर्शकों का दिल जीता और आखिरकार ट्रॉफी को अपने साथ ले गए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
लाफ्टर शेफ का ये तीसरा सीजन था. ये शो कॉमेडी के साथ फ्लेवर्स का तड़का परोसने के लिए मशहूर है. भारती सिंह इसे अपने कॉमेडी स्टाइल में होस्ट करती हैं. जबकि खाने के फ्लेवर को जज करने का जिम्मा शेफ हरपाल सिंह सोखी पर था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
जन्नत जुबैर और अली गोनी इस बार ‘लाफ्टर शेफ 3’ के विनर बने. एक्ट्रेस ने एक्स पर शो के फिनाले की तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में जन्नत जुबैर और अली को शो की स्टार ट्रॉफी पकड़े देखा जा सकता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस शो की खासियत ये रही है कि इसमें एक ही मंच पर आपको सबकुछ देखने को मिलता है. सेलेब्स के बीच कॉमेडी का तड़का और खाने का फ्लेवर देखने को मिलता है. जन्नत जुबैर ने फिनाले की फोटोज शेयर की है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
जन्नत जुबैर ने अली गोनी के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बिट्टू लाफ्टर शेफ 3 के विनर हैं. मैं ये अपने बिट्टी के सिवा किसी और के साथ ये नहीं करना चाहती थी और न ही कर पाती. इस सफर में मुझे सबसे अच्छे दोस्त मिले और हमें साथ में ये जीत मिली है.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
शो के फिनाले में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कंटेस्टेंट्स और होस्ट रोहित शेट्टी भी शामिल हुए. खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. फैंस इसको लेकर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
बता दें कि लाफ्टर शेफ के विजेता को ‘स्टार शेप’ ट्रॉफी मिलती है. इसके विजेता को कोई कैश प्राइज नहीं मिलती है. शो के लिए कंटेस्टेंट्स को भारी भरकम फीस मिलती है जिसकी वजह से कैश प्राइज नहीं मिलता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
अली गोनी दूसरी बार लाफ्टर शेफ के विनर बने. पहले सीजन में अली गोनी और राहुल वैद्य ने ट्रॉफी जीती थी. दूसरे सीजन में करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने बाजी मारी. वहीं तीसरे सीजन में एक बार फिर अली गोनी ने जन्नत जुबैर के साथ जीत हासिल की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jannatzubair29)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



