Image Slider

होमखेलक्रिकेट5 साल बाद बांग्लादेश के टेस्ट टीम में हुई हिंदू क्रिकेटर की वापसी

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टक्कर लेने के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम में एक अहम बदलाव किया है. बांग्लादेश ने अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ी सौम्य सरकार को मौका दिया है. सौम्य सरकार बांग्लादेश के लिए 5 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं. आखिरी लाल गेंद से अपनी टीम के लिए साल 2021 में मैदान पर उतरे थे.

Zoom

सौम्य सरकार की बांग्लादेश टेस्ट में हुई वापसी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश को तब बड़ा झटका लगा जब उसके दो खिलाड़ी नाहिद राणा और शोरीफुल इस्लाम चोटिल हो गए. चोट के कारण ये दोनों खिलाड़ी अब टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने पांच बाद बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर और ऑलराउंडर सौम्य सरकार को याद किया. सौम्य सरकार की टेस्ट टीम में पांच साल बाद वापसी हुई है. वह आखिरी बार साल 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में मैदान पर उतरे थे.

सौम्य सरकार के पास मौजूदा बांग्लादेशी टीम में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्याद ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है. सौम्य सरकार ऑस्ट्रेलिया में कुल 8 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे हैं. यही कारण है इस स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके हैं सरकार

सौम्य सरकार के टेस्ट करियर की बात करें तो वह अबतक कुल 16 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के लिए 57.62 की स्ट्राइक रेट से 831 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम 1 शतक और 4 अर्धशतक है. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने बांग्लादेश के लिए 4 विकेट भी लिए हैं. ऐसे में पांच साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले सौम्य सरकार की कोशिश होगी कि वह दमदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह को मजबूत करें.

बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबले 13 अगस्त से शुरू होगा. वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 22 अगस्त से खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच भी खेलना है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिकर हसन.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||