- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बने डिप्रेशन सिस्टम से कई राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज से असर दिखेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MP में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा सहित 55 जिलों में भारी बारिश का दौर रहेगा। इस मानसून सीजन राज्य में अब तक 13.2 इंच (334.9 मिमी) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 15.5 इंच (395.2 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक 15% कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर और बहराइच में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। सुबह से लखनऊ, कानपुर और अयोध्या समेत 40 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। घाघरा, शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बलिया में सरयू नदी में एक सरकारी स्कूल बह गया। खराब मौसम के चलते काठमांडू जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भी लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश में मानसून के कहर से 30 जून से 26 जुलाई के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश से राज्य में 135 सड़कें अब भी बंद हैं। कुल्लू, शिमला और मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में बाढ़ प्रभावित इलाकों से भारतीय सेना ने पिछले तीन दिनों में 790 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। गुजरात में 21 और 22 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए थे।
सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए…
देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
असम के जोरहाट जिले के अलेंगमोरा इलाके में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है।
असम के चराइदेव के सोनारी में एक महिला बाढ़ में तबाह हो चुके अपने घर को देखने पहुंची।
गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को भारी बारिश से एक सड़क का कुछ हिस्सा ढह गया।
भारतीय सेना ने गुजरात और दादरा और नगर हवेली में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड और जमीन धंसने से पेरनोट (रंबन-गूल रोड) इलाका प्रभावित है।
देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
03:13 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के चमोली में झमाझम बारिश शुरू
02:08 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
MP के 6 जिलों में आज भारी बारिश; स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन अलर्ट
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम के असर से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन के कारण 30 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इस मानसून सीजन में अब तक मध्य प्रदेश में 13.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
02:04 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 10 जिलों में आज बारिश; कई शहरों में पारा 4°C तक बढ़ा
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में सोमवार से मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों में बारिश का दौर कमजोर पड़ने और धूप निकलने से कई शहरों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 38.6°C तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
02:02 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
यूपी की 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
उत्तर प्रदेश में सोमवार से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
घाघरा, शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बलिया में एक सरकारी स्कूल और मकान नदी में समा गया, जबकि गोंडा में घाघरा के पानी में 100 बीघे से ज्यादा फसल डूब गई। सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर और बहराइच में पानी के साथ बहकर आए मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में घुसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:00 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट; 28-29 जुलाई को अलर्ट
चंडीगढ़ में रविवार देर रात तक लगातार बारिश हुई।
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 और 29 जुलाई के लिए कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के बीच राज्य के सभी डैम अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है और बिजली की मांग बढ़कर 13,967 मेगावाट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:52 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल में कल से भारी बारिश; 31 जुलाई तक अलर्ट, फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल में कल से अगले चार दिन भारी बारिश की आशंका है।
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की राहत के बाद सोमवार से एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के चलते 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 1 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा जताया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
01:50 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; पटना में छाए रहेंगे बादल
बिहार के 26 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और पूर्वी बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है।
राज्य के बाकी 12 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
01:47 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में बंद पड़े हाईवे खुले, 3 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; बागेश्वर में स्कूल बंद
देहरादून में रविवार शाम को झमाझम बारिश हुई।
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के बाकी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना जताई है।
लगातार बारिश के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे और तवाघाट-गुंजी मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। वहीं, बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और भूस्खलन संभावित इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:36 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
28 जुलाई: हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
जम्मू-कश्मीर, बिहार, पूर्वोत्तर भारत तथा दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
29 जुलाई: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
झारखंड, गुजरात, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु-पुडुचेरी और बंगाल को छोड़कर पूरे देश में बारिश हो सकती है।
01:35 AM27 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
आज देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



