Image Slider

Last Updated:

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव में 24 जुलाई को शुक्रवार की रात करीब 2 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने किराना कारोबारी के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने कारोबारी उमेश गुप्ता, उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा को जमकर पीटा और बंधक बनाकर जेवर और नगदी लूट ली. हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लापरवाही के आरोप में थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

राजधानी में रात भर होती रही लूट, परिवार को बेरहमी से पीटा, बेटी की नींद खुलीZoom

लखनऊ में लूट की घटना में घायल परिजन

लखनऊः इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव में 24 जुलाई को शुक्रवार की रात करीब 2 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने किराना कारोबारी के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने कारोबारी उमेश गुप्ता, उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा को जमकर पीटा और बंधक बनाकर जेवर और नगदी लूट ली. हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लापरवाही के आरोप में थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

परिवार वालों को पीटा

जानकारी के अनुसार उमेश गुप्ता अमराई गांव में किराने की दुकान चलाते हैं. शुक्रवार रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे. रात करीब 2 बजे खटपट की आवाज सुनकर बेटी सीमा की नींद खुली. वह आवाज की दिशा में गई तो देखा कि कुछ बदमाश घर में घुसे हैं. शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके सिर पर हथियार से वार कर दिया. सिर से खून निकलने पर सीमा जमीन पर गिर पड़ी. आवाज सुनकर उमेश और उनकी पत्नी शांति कमरे से बाहर आए तो बदमाशों ने उन दोनों को भी बेरहमी से पीटा. बदमाशों ने तीनों को एक कमरे में बंधक बना दिया और मारपीट कर शांति से अलमारी की चाबी छीन ली. इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और कमरों में रखे बक्से तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूट ली. लूटपाट के बाद बदमाश उसी रास्ते से फरार हो गए जिस रास्ते आए थे. पुलिस जांच में पता चला कि बदमाश बगल के खाली प्लाट की दीवार फांदकर छत पर चढ़े और फिर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे. बदमाशों के जाने के काफी देर बाद उमेश ने हिम्मत जुटाकर बेटे को फोन किया और घटना की जानकारी दी.

दो पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक उमेश और सीमा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जबकि शांति की कनपटी के पास गहरी चोट है. तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर इंदिरा नगर थाने के सब इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल दिव्या को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए टीम गठित की गई है. आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||