Image Slider

होमखेलक्रिकेटहॉज ने बिगाड़ी पाकिस्तानी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Last Updated:

पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर लिए हैं. वेस्टइंडीज के लिए दिन का खेल खत्म होने तक कावेम हॉज 83 और शाई होप 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को खेल के पहले दिन विकेट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा.

Zoom

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट मैच

त्रिनिदाद: कावेम हॉज की नाबाद 83 रन की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित शुरुआती दिन तीन विकेट पर 194 रन बनाए. बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन केवल 67 ओवर ही फेंके जा सके. पहले सत्र में केवल 14.1 ओवर फेंके गए.

वेस्टइंडीज के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद हॉज ने तीनों सत्र में बल्लेबाजी की. वह नौवें ओवर में क्रीज पर उतरे जब मोहम्मद अब्बास ने ब्रैंडन किंग (12) को आउट किया. जब खिलाड़ी लंच के बाद वापस लौटे बारिश के कारण पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने लगी थी लेकिन हॉज डटे रहे.

पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए करना पड़ा संघर्ष

वेस्टइंडीज ने इस बीच सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल (21) और अमीर गांजू (21) के विकेट गंवाए. दिन का खेल समाप्त होने के समय हॉज के साथ शाई होप 39 रन बनाकर खेल रहे थे. यह दोनों चौथे विकेट के लिए अभी तक 88 रन जोड़ चुके हैं.

पाकिस्तान की तरफ से अब्बास ने 44 रन देकर दो विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर उस्मान अली ने 33 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स की याद में काली पट्टी पहनी, जिनका हाल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था.

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम कर रहे हैं कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर आजम की कप्तानी में मैदान पर उतरी है. बाबर आजम दूसरी बार पाकिस्तानी की टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं. बाबर ने शान मसूद से ये जिम्मेदारी ली है. ऐसे में देखना ये होगा कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी की हालत में सुधार हो पाता है या फिर नहीं है. पाकिस्तानी की टीम लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में संघर्ष करते हुए दिख रही है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||