Image Slider

होमखेलक्रिकेटश्रीलंका दौरे से पहले भारत को झटका, टेस्ट टीम से बाहर होगा ये खिलाड़ी

Last Updated:

श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज से नितीश कुमार रेड्डी बाहर रह सकते हैं. नितीश रेड्डी को इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले चोट आई थी. हालांकि, नितीश ने अब फिट होकर गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि इस सीरीज में स्पिनर की भूमिका ज्यादा रहेगी.

Zoom

नितीश कुमार रेड्डी प्रैक्टिस के दौरान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाएगी. श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है, लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को श्रीलंका में भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है.

नितीश को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले क्वाड्रिसेप्स की चोट सामने आई थी. हालांकि, नितीश अब उससे उबर चुके हैं और फिर से गेंदबाजी से शुरू कर दी है, लेकिन एहतिआत के तौर पर उन्हें अभी टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की बात करें तो यह 15 से 27 अगस्त तक गाले और कोलंबो में खेली जाएगी.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नितीश रेड्डी

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ टेस्ट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे नितीश रेड्डी फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी ने फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन बोर्ड को लगता है कि यह सीरीज उनके लिए बहुत जल्दी होगी.

बता दें कि पिछले कुछ समय में रेड्डी की फिटनेस भारतीय टीम के लिए निराशा का एक बड़ा कारण रही है. दरअसल, रेड्डी हार्दिक पांड्या के लिए बहुत जरूरी बैकअप ऑप्शन बने थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने भारतीय टीम की प्लानिंग को खराब कर दिया है.

श्रीलंका में स्पिनर की भूमिका रहेगी अहम

श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में बोर्ड नितीश रेड्डी को इसलिए भी लंबा आराम देने के पक्ष में रहेगा, क्योंकि यहां स्पिनरों का दबदबा रहने की उम्मीद है. भारत के पास स्पिन ऑलराउंडरों की कोई कमी नहीं है. हाल ही में मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका दिया गया है. इन दोनों के बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खूब प्रभावित किया. वाशिंगटन सुंदर की हाल ही में लगी घुटने की चोट को लेकर भी चिंता है. वह भी CoE में रिहैब कर रहे हैं और अगर वह बाहर हो जाते हैं, तो टीम को एक अतिरिक्त ऑफ-स्पिनर की आवश्यकता हो सकती है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||