Image Slider

Last Updated:

Anupama Written Update 26 July 2026: अनुपमा टीवी शो का आज के एपिसोड काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है. जानिए कैसे कॉम्पिटिशन हारकर भी अनुपमा ने सबका दिल जीता और फिनाले में धमाकेदार एंट्री मारकर प्रेम और पाखी के होश उड़ा दिए!

Zoom

नई दिल्ली: टीवी शो अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत एक लेडी से होती है जो अनुपमा से पूछती है कि कॉम्पिटिशन हारने के बाद भी वह इतनी कूल और कॉन्फिडेंट कैसे है. अनुपमा उसे बताती है कि वह थोड़ा रोई, फिर हिम्मत जुटाकर आगे बढ़ गई. उसने उस लेडी को अपना इंटरनेशनल कुकिंग कॉम्पिटिशन जीतने का दौर भी याद दिलाया. हालांकि, वो लेडी अनुपमा से बहस करती है और कहती है कि उसने अपने बेटे की शादी का केटरिंग कॉन्ट्रैक्ट अनुज के कैफे को दे दिया है क्योंकि यह बहुत बड़ा सेलिब्रिटी इवेंट है.

ईशानी की फ्रेंड अपनी मॉम से इस बात पर बहस करती है, लेकिन वो लेडी अपनी बेटी को चुप करा देती है. ईशानी पूछती है कि क्या फिनाले में अनुज का कैफे हार गया, जिस पर वो लेडी कहती है कि उसका फैसला फाइनल है.

नेगेटिव पीआर पर ईशानी का ड्रामा

इसके बाद ईशानी उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर करने के लिए प्रेम पर गुस्सा होती है. अनुपमा जब ईशानी से पूछती है कि ये सब क्या है, तो ईशानी कहती है कि फेक पीआर लोगों का माइंडसेट बदल सकता है. इसी बीच श्रुति अनुपमा को ताना मारती है कि अनुज का कैफे फुल चल रहा है जबकि अनुपमा का कैफे स्ट्रगल कर रहा है. अनुपमा बहुत ही शांति से श्रुति को अपने कॉम्पिटिशन पर फोकस करने की सलाह देती है और उसकी टीम को विश करके वहां से निकल जाती है.

 अनुपमा का क्लासिक जवाब

मीडिया वाले अनुपमा को घेर लेते हैं और पूछते हैं कि इंटरनेशनल विनर बनने के बाद वो एक लोकल कॉम्पिटिशन कैसे हार गई. अनुपमा बहुत ही ग्रेसफुली जवाब देती है कि हार-जीत से ज्यादा कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करना इम्पोर्टेंट होता है. वो मानती है कि उसकी टीम ने शायद उतनी मेहनत नहीं की, लेकिन उसके कुकिंग टैलेंट को कोई छीन नहीं सकता. अनुपमा कहती है कि भले ही उसने कॉम्पिटिशन खो दिया, लेकिन एक नया एक्सपीरियंस हासिल किया है.

दिग्विजय को मिली शॉकिंग कॉल

दूसरी तरफ, दिग्विजय अनुपमा की स्पीच से काफी इम्प्रेस हो जाता है. अनुपमा मीडिया को ‘लव यू जिंदगी कैफे’ में खाना टेस्ट करने के लिए इन्वाइट करती है. तभी दिग्विजय को एक कॉल आता है और अनुपमा जब उससे पूछती है कि क्या हुआ, तो उसे एक शॉकिंग न्यूज़ मिलती है. वहीं घर पर वसुंधरा प्रे करती है कि प्रेम की टीम जीत जाए. पाखी और परितोष वसुंधरा को इम्प्रेस करने के लिए प्रेम को सपोर्ट करने फिनाले पहुंच जाते हैं, लेकिन वसुंधरा उन्हें साइड में बैठने को कह देती है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||