Image Slider

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. कई दिनों से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जुलाई से मॉनसून दोबारा सक्रिय होगा, जिससे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. वहीं लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, चित्रकूट, बलिया और अन्य शहरों में फिलहाल गर्मी और उमस का असर बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

हालांकि, 26 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. इसके बाद 27 जुलाई से मौसम में बदलाव साफ दिखाई देगा और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. इससे जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं धान समेत खरीफ फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है.

अगस्त में भी मेहरबान रह सकता है मॉनसून

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई के बाद अगस्त में भी मॉनसून अच्छी स्थिति में रह सकता है. खासतौर पर अगस्त के शुरुआती दो सप्ताह में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के मुताबिक, वातावरणीय परिस्थितियां लगातार मॉनसून के अनुकूल बनी हुई हैं. पूर्वी हवाओं से नमी के कारण आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है.

लखनऊ में बादलों का डेरा, तापमान रहेगा 35 डिग्री के आसपास

राजधानी लखनऊ में रविवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ होने की संभावना है. दिन चढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम में नमी अधिक रहने से उमस महसूस हो सकती है, जबकि हल्की बारिश होने पर लोगों को राहत मिल सकती है.

वाराणसी में उमस भरी गर्मी

वाराणसी में उमस भरी गर्मी फिर लोगों को सताने लगी है. रविवार की सुबह से ही चटक धूप के कारण अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया है. दोपहर 11 बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों तक धूप की तल्खी ऐसे ही बरकार रहेगी. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल रिकॉर्ड किया जा सकता है.

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में सुबह से ही उमस भरी गर्मी लोगो को सताने लगी है.रविवार की सुबह से ही धूप के कारण अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया है.दोपहर 11 बजे तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है.

कानपुर महानगर में आज मौसम में धूप निकली है. हालांकि, बीच-बीच में बादल आ रहे हैं लेकिन फिलहाल धूप धूप निकली हुई है जिस वजह से हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा है. वहीं कल बारिश के बाद से टेंपरेचर में थोड़ी गिरावट आई है.

महराजगंज जिले में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं सुबह करीब 8:30 बजे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो अब बढ़कर 35 जो चुका है दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि दोपहर बाद हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.

क्रांति धरा मेरठ की अगर बात की जाए तो सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है. जिसे एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान जहां 28 सेल्सियस डिग्री रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाए तो 34 सेल्सियस डिग्री रहने तक की संभावना है.

मथुरा में तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल अपने आप को ठंडक देने के लिए ले रहे कूलर पंखे और एक का सहारा. रात को ठंडक और दिन में धूप से लोग हो रहे बेहाल.

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मौसम लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप निकल रही है, तो कुछ ही देर बाद बादलों की हल्की चादर छा जा रही है. बार-बार बारिश की संभावना बनती दिखाई दे है, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ जा रहे हैं. इससे गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बनी हुई है. किसान भी अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे हैं, ताकि खेतों में नमी बढ़े और खेती के कार्य में तेजी आ सके. फिलहाल मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन बारिश का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है.

रामपुर में आज सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ है. आसमान में बादलों का नामोनिशान नहीं है और हल्की हवा के साथ तेज धूप निकली है. सुबह से ही तेज गर्मी का असर है. फिलहाल, बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.

धर्म नगरी चित्रकूट में सुबह से तेज धूप निकली है.धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.तापमान की बात करे तो इस समय जिले का तापमान ,40 से 42 डिग्री दर्ज किया जा रहा है.बारिश होने के कोई भी आसार नहीं है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला बदला लग रहा है. सुबह से कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बादल छाने से छांव हो रही है. मौसम के इस बदलाव के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण चिपचिपी गर्मी का असर और बढ़ गया है. बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से बेहाल नजर आए. लोग अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके और मौसम सुहाना हो जाए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||