Image Slider

Last Updated:

अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर रिश्तों पर सीख दी है. वो कहते हैं कि इंसान को झूठे और फरेबी रिश्तों से दूर रहना चाहिए. अपनी जिंदगी में हमें ऐसे रिश्तों से सावधान होना चाहिए जो सिर्फ फायदे के लिए साथ रहते हैं.

Zoom

डब्बू मलिक ने रिश्तों की समझ पर पोस्ट किया है.

नई दिल्ली.  अमाल मलिक ने पिछले साल अपने परिवार को लेकर एक हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया था. सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक ने पोस्ट शेयर कर कहा था कि वो अपने परिवार से रिश्ता तोड़ रहे हैं. हालांकि सिंगर ने बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया था. इन सबको लेकर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया था कि उनके परिवार के बीच सबकुछ सही है. एक बार फिर डब्बू मलिक ने रिश्तों के लेकर बड़ी सीख दी है. वो कहते हैं कि इंसान को झूठे और फरेबी रिश्तों से दूर रहना चाहिए.

डब्बू मलिक ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की और उसके साथ रिश्तों को लेकर अपनी सोच रखी. उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए लिखा, ‘अगर दोस्ती या रिश्ते किसी बिजनेस डील की तरह बन जाएं, तो ऐसे रिश्तों को पहचानना जरूरी है. कई बार कुछ लोग तब तक ही साथ रहते हैं, जब तक उन्हें किसी तरह का फायदा मिलता रहता है.’

 डब्बू मलिक ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

डब्बू ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘ऐसे रिश्तों से सावधान रहना चाहिए, जहां सामने वाला व्यक्ति मदद मिलने तक ही जुड़ा रहता है. लेकिन जब बात सच्चे साथ, वफादारी और मुश्किल समय में खड़े रहने की आती है, तो वही लोग पीछे हट जाते हैं. ऐसे रिश्ते असल में रिश्ते नहीं, बल्कि सिर्फ एक लेन-देन बनकर रह जाते हैं.’

डब्बू मलिक ने शेयर किया पोस्ट.

फरेबी रिश्तों से दूर रहने की दी सलाह

अमाल मलिक के पिता आगे कहते हैं, ‘जो संबंध सिर्फ पैसों या फायदे के आधार पर टिके होते हैं, वे ज्यादा समय तक नहीं चलते. जब किसी रिश्ते में पैसा खत्म हो जाता है, तो कई बार लोगों का प्यार और अपनापन भी कम हो जाता है. ऐसे लोगों के साथ अपनी भावनाएं और समय लगाने से पहले यह समझना जरूरी है कि सामने वाला आपको आपकी पहचान और आपके व्यक्तित्व के लिए महत्व देता है या सिर्फ आपके दिए हुए फायदे के लिए.’

डब्बू मलिक ने लोगों को सलाह दी कि उन्हें उन रिश्तों को महत्व देना चाहिए, जो जीवन में शांति, सम्मान और सकारात्मकता लेकर आते हैं. उन्होंने कहा, ‘किसी भी व्यक्ति को यह महसूस नहीं करना चाहिए कि रिश्तों की कीमत इस बात से तय होती है कि वह कितना खर्च कर रहा है या कितना दे रहा है. किसी की परवाह करना अच्छी बात है, लेकिन इसके नाम पर अपनी मानसिक शांति और खुशियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.’

वो अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘हर व्यक्ति को अपने आसपास मौजूद रिश्तों को ध्यान से परखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि कौन लोग वास्तव में उसके साथ हैं. आप ऐसे रिश्तों में निवेश करें, जहां दोनों तरफ से सम्मान और प्रयास दिखाई दे’.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||