मुंबई. पॉपुलर म्युजिक कंपोजर अनु मलिक ने बॉलीवुड को सैंकड़ों यादगार गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की यादों का हिस्सा हैं. उन्होंने अब अपने एक खास गाने ‘दिल की तन्हाई को’ से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की हैं. फिल्म ‘चाहत’ के इस पॉपुलर गाने के 30 साल पूरे होने पर उन्होंने शाहरुख खान के शानदार एक्सप्रेशन की तारीफ की. उन्होंने बताया कि किस तरह शाहरुख ने इस गाने को एक अलग पहचान दी. वीडियो में शाहरुख खान अपने भावनात्मक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ अनु मलिक ने लिखा, ”शाहरुख, आपके एक्सप्रेशन ने मेरे गाने ‘दिल की तन्हाई को आवाज बना लेते हैं’ को एक बिल्कुल अलग लेवेल पर पहुंचा दिया. आप कल भी, आज भी और कल भी… हमेशा के लिए यादगार रहेंगे.” अनु मलिक ने इस गाने के सिंगर कुमार सानू की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, ”कुमार सानू की आवाज और उनका सफर बेहद खास रहा है. कुछ गाने सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे लोगों की यादों और भावनाओं का हिस्सा बन जाते हैं. ‘दिल की तन्हाई को’ भी ऐसा ही गाना है, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.” बता दें कि ‘दिल की तन्हाई को’ साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाहत’ का लोकप्रिय गाना है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



