Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड के बेहतरीन सितारों में शुमार विक्रांत मैसी हर किरदार में अपनी अदाकारी से जान फूंक देते हैं. उन्होंने थ्रिलर और ड्रामा से लेकर गंभीर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. ’12वीं फेल’ में शानदार एक्टिंग के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. अगर आप विक्रांत मैसी के मुरीद हैं और उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं, तो उनकी ये 8 शानदार फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार विक्रांत मैसी की फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी फिल्म का हिस्सा हैं. अगर आप विक्रांत मैसी के फैन हैं, तो उनकी इन 7 फिल्म को जरूर देखना चाहिए. ये वो मूवीज हैं, जिनके दम पर विक्रांत मैसी इंडस्ट्री के बेहतरीन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

सेक्टर 36: विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में प्रेम सिंह नाम के खौफनाक सिरफिरे कातिल का रोल निभाकर सबको चौंका दिया. असल घटनाओं से प्रेरित इस किरदार में उनकी सनक और शातिर स्वभाव साफ नजर आता है. इस नेगेटिव और डरावने रोल से विक्रांत मैसी ने साबित कर दिया कि वह किसी भी तरह के किरदार में अपनी अदाकारी से जान फूंक सकते हैं.

अ डेथ इन द गंज: कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत ने संवेदनशील और शर्मीले युवक का रोल निभाया है. पारिवारिक दबाव और अंदरूनी बिखराव से जूझते एक लड़के की इस दर्दनाक कहानी को विक्रांत ने अपनी अदाकारी से अमर बना दिया. उनके चेहरे की खामोशी, आंखों का दर्द और अंदरूनी टूटन इतनी बारीकी से झलकी है कि देखने वाला उनका कायल हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

12वीं फेल: विक्रांत मैसी ने फिल्म ’12वीं फेल’ में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. गरीबी और लाचारी से जूझते हुए एक लड़के के जज्बे और इरादों को विक्रांत ने जिस सादगी से पर्दे पर उतारा है, वह दिल छू लेता है. इस दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें आलोचकों से जबरदस्त तारीफ मिली, जिसने उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन सितारों में ला खड़ा किया. खास बात है कि मूवी के लिए विक्रांत मैसी ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था.

छपाक: इस मूवी में विक्रांत मैसी ने अमोल नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाया है, जो एसिड अटैक सरवाइवर की लड़ाई में उसके साथ खड़ा रहता है. विक्रांत ने इस रोल में गुस्से और संवेदना का बेहद खूबसूरत संतुलन दिखाया है. उनकी एक्टिंग बहुत ही सहज और शांत है, जो कहानी को मजबूती से आगे बढ़ाता है और दर्शकों के दिलों को छू लेता है.

हसीन दिलरुबा: इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में विक्रांत मैसी एक सीधे-साधे इंजीनियर का किरदार निभाया है, जो प्यार, शक और पागलपन के जाल में उलझ जाता है. एक डरे हुए पति से लेकर जुनून की हदें पार करने वाले प्रेमी तक के उनके इस बदलाव ने दर्शकों को बांधे रखा. उन्होंने इस उलझी हुई लव स्टोरी में अपनी सहज एक्टिंग से महफिल लूट ली थी.

द साबरमती रिपोर्ट: इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने समर कुमार नाम के एक ऐसे निडर जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है, जो एक राष्ट्रीय हादसे की सच्चाई सामने लाने की ठान लेता है. व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े एक पत्रकार की हिम्मत, उसके अंदर के द्वंद्व और ईमानदारी को विक्रांत ने बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया है. उनकी गंभीर एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आई.

लव हॉस्टल: इस थ्रिलर फिल्म में विक्रांत मैसी ने अहमद का रोल निभाया है, जो प्रेमिका के साथ अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा होता है.  किलर से बचने की इस दौड़ में विक्रांत ने डर, बेबसी और सच्चे प्यार को पर्दे पर बहुत ही जीवंत तरीके से उतारा है. हिंसा और डर के माहौल में फंसे एक सीधे-साधे इंसान के दर्द को उन्होंने बहुत ही गहराई से महसूस कराया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||