Image Slider

नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमों ने खिलाड़ियों को ड्राफ्ट कर लिया है. आगामी सीजन के लिए डिफेंडिंग चैंपियन और शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया है. ये कोई और नहीं बल्कि मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक हैं. उस्मान तारिक पिछले सीजन में भी टीकेआर की टीम में शामिल थे. ऐसे में उन्हें फिर से री साइन किया गया है.

उस्मान तारिक ने सीपीएल 2025 में टीकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस्मान ने पिछले सीजन में टीकेआर के लिए 10 मैच में 20 विकेट अपने नाम किए थे. उस्मान अपने अजीब बॉलिंग एक्शन और स्पिन बॉलिंग के कारण बल्लेबाजों के लिए एक पहेली बने हुए हैं. यही कारण है कि टीम ने लगातार दूसरी बार इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है.

द हंड्रेड में अभी खेल रहे हैं तारिक उस्मान

उस्मान तारिक फिलहाल द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेल रहे हैं. चूंकि सीपीएल और द हंड्रेड के मैच एक ही समय पर होने हैं, ऐसे में यह देखना बाकी है कि क्या यह पाकिस्तान स्पिनर टीकेआर के लिए सभी मैचों के लिए उपलब्ध रह पाएगा या नहीं.

रिकॉर्ड 8 देशों में खेला जाएगा CPL 2026

सीपीएल 2026 की शुरुआत अगले महीने 7 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा. इस बार सीपीएल रिकॉर्ड आठ देशों में खेला जाएगा, जिसमें एंटीगुआ, बारबुडा, बारबाडोस, गुयाना, जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और द ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो में मैच होंगे.

सीपीएल 2026 के लिए टीकेआर का स्क्वाड-

सुनील नरेन, निकोलस पूरन, काइरोन पोलार्ड, अकील हुसैन, जस्टिन ग्रीव्स, डोमिनिक ड्रेक्स, जाइद गूली, डेक्सटर स्वैन, टेरेंस हिंड्स, नाथन एडवर्ड (ब्रेकआउट प्लेयर, रिटेन), जोशुआ डा सिल्वा (ब्रेकआउट प्लेयर), अब्दुल-रहीम टोपिन, उस्मान तारिक, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, मैथ्यू बीट्जके, अमशी डी सिल्वा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||