साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच खबर है कि अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. चर्चा है कि रजनीकांत काफी समय से अपनी ऑटोबायोग्राफी पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनकी निजी जिंदगी, फिल्मी सफर और संघर्षों के अनसुने किस्से शामिल होंगे. इतना ही नहीं, खबर है कि इस किताब पर एक बायोपिक फिल्म बनाने को लेकर भी शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है.
‘जेलर 2’ फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत.
नई दिल्ली. इंडियन सिनेमा के ‘थलाइवा’ यानी सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. चर्चा है कि वह अपनी लाइफ की अनसुनी कहानियों को एक ऑटोबायोग्राफी के जरिए सबके सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक रजनीकांत या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि वह काफी समय से इस किताब पर काम कर रहे हैं.
बायोपिक फिल्म बनने की भी चर्चा
दिलचस्प बात यह है कि ऑटोबायोग्राफी के अलावा अब इस पर एक बायोपिक फिल्म बनने की भी खबरें बाजार में गर्म हैं. माना जा रहा है कि रजनीकांत ने अपनी इस किताब पर फिल्म बनाने के विचार को लेकर अपने कुछ खास लोगों से बातचीत की है. हालांकि, ऑटो बायोग्राफी या इस पर बनने वाली फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रजनीकांत की आने वाली फिल्में
रजनीकांत की अगली बड़ी फिल्म ‘जेलर 2’ होगी, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सिमरन ने रजनीकांत के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. फिल्म ‘पेट्टा’ (2019) के बाद दोनों एक बार फिर ‘धर्मन’ में साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग सिमरन ने शुरू कर दी है.
रजनीकांत संग काम कर रहीं सिमरन
गोपीनाथ के साथ बातचीत के दौरान सिमरन ने रजनीकांत को अपने लिए सबसे प्रेरणादायक इंसान बताया. उन्होंने कहा, ‘सुपरस्टार के साथ दोबारा काम करके मैं बेहद खुश हूं. मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. मैंने आज तक उनके जैसा निस्वार्थ, जमीन से जुड़ा और सादगी पसंद इंसान नहीं देखा, जिनमें घमंड का एक तिनका भी न हो. उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है और वह मेरे रोल मॉडल हैं. बताते चसलें कि रजनीकांत को आखिरी बार लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म ‘कुली’ में देखा गया था, जिसने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



