Image Slider

Last Updated:

OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कानून का उल्लंघन करने वाला कंटेंट नहीं चल सकता. साथ ही सभी OTT और सोशल मीडिया कंपनियों को IT Rules, 2021 का सख्ती से पालन करना होगा. यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

(फोटो AI द्वारा बनवाई गई है. )

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में काम कर रहे सभी OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया कंपनियों को IT Rules, 2021 का सख्ती से पालन करना होगा. सरकार का कहना है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर ऐसा कंटेंट नहीं दिखाया जा सकता, जो देश के कानूनों के खिलाफ हो या जिस पर कानूनी रोक लगी हो.

सरकार ने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म, वेब सीरीज, वीडियो या किसी भी तरह का ऐसा कंटेंट नहीं चलाया जा सकता, जो कानून का उल्लंघन करता हो. वहीं सोशल मीडिया कंपनियों की भी जिम्मेदारी है कि उनके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स गैरकानूनी या आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट, अपलोड, शेयर या स्टोर न करें.

कानून तोड़ने वाले कंटेंट पर होगी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ किया कि IT Rules, 2021 के तहत सोशल मीडिया कंपनियों पर ‘ड्यू डिलिजेंस’ यानी उचित सावधानी बरतने की जिम्मेदारी है. अगर किसी प्लेटफॉर्म पर कानून तोड़ने वाला कंटेंट मिलता है, तो उसे तय नियमों के मुताबिक समय रहते हटाना होगा. नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

केंद्र सरकार ने दिया आदेश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म सिर्फ कंटेंट दिखाने का माध्यम नहीं हैं. उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए न हो. इसके लिए कंपनियों को शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करनी होगी और ऐसी व्यवस्था रखनी होगी, जिससे कानून के खिलाफ कंटेंट को तुरंत हटाया जा सके. केंद्र सरकार ने यह भी दोहराया कि देश में काम करने वाले सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म को भारत के मौजूदा कानूनों और नियमों का पालन करना ही होगा. सरकार का कहना है कि उसका मकसद डिजिटल स्पेस को सुरक्षित, जवाबदेह और कानून के दायरे में रखना है, ताकि लोगों को सुरक्षित ऑनलाइन माहौल मिल सके.

बता दें कि यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में सांसद राजीव कुमार के एक सवाल के लिखित जवाब में दी. उन्होंने कहा कि सरकार IT Rules, 2021 के पालन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सभी OTT व सोशल मीडिया कंपनियों से नियमों का पूरी तरह पालन करने की उम्मीद करती है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||