Image Slider

Last Updated:

साल 1972 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ रिलीज हुई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. ये फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई.फिल्म में पहली बार अरुणा ईरानी को लीड रोल निभाने का मौका मिला था. लेकिन अमिताभ की वजह से फिल्म में एक दिन की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी थी.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन आज इडंस्ट्री में हिट की गारंटी हैं.उनकी एक्टिंग देख लोग उनके मुरीद हो जाते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके एक स्टेप की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरे दिन के लिए कैंसिल कर दी गई थी.

अरुणा ईरानी ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन संग रोमांस किया था. हाल ही में एक्ट्रेस ‘बॉम्बे टू गोवा’ का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग में अमिताभ पहले दिन डांस नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से पूरे एक दिन की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी थी.

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ में बेहतरीन काम किया था. उनका लीड हीरोइन बनने का सपना इसी फिल्म में पूरा हुआ था. फिल्म में अमिताभ के साथ उनकी जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद अमिताभ बच्चन ने खूब रिहर्सल की और अगले दिन दोबारा शूटिंग की.अरुणा ने कहा, “अगले दिन उन्होंने इतना शानदार डांस किया कि देखकर लगा जैसे कोई जादू हो गया हो. उन्होंने कमाल का परफॉर्मेंस दिया.

अरुणा ईरानी ने फिल्म की शूटिंग का एक और दिलचस्प किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरुआत बस वाले सीक्वेंस से हुई थी.उन्होंने बताया, ‘हम लोग बस से बेलगाम गए थे. वहां से वापस मद्रास लौटे. मद्रास में बस का पूरा सेट बनाया गया था और वहीं इस गाने की शूटिंग हुई.”

इस पूरे गाने की शूटिंग सिर्फ तीन दिनों में पूरी हो गई थी. एक दिन अमिताभ बच्चन की रिहर्सल की वजह से शूटिंग रुक गई थी. अगर वह दिन नहीं जाता तो यह गाना सिर्फ दो दिनों में ही पूरा हो जाता.

बता दें कि साल 1972 में रिलीज हुई ‘बॉम्बे टू गोवा’ में महमूद ने तो अपनी जबरदस्त कॉमेडी से तो इतिहास ही रच दिया. फिल्म की कहानी, यादगार गानों को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. आज भी ये फिल्म लोगों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||