पंजाबी सिंगर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ मारपीट, जबरन बंधक बनाने आपराधिक धमकी देने और हथियार दिखाकर डराने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक रेअमंत मरवाहा की शिकायत पर की गई.
पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के खिलाफ शिकायत दर्ज. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @dilpreetdhillon1)
रेअमंत ने कहा कि करीब 5-6 महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे टी-सीरीज के साथ गानों की रिकॉर्डिंग की डील कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन बातचीत के बावजूद समझौता नहीं हो सका. आरोप है कि 22 जुलाई की रात सेक्टर-70 स्थित एक फ्लैट में इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई.
शिकायतकर्ता के मुताबिक, दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे किसी भी कीमत पर टी-सीरीज या किसी अन्य कंपनी के साथ डील करवाने का दबाव बनाया और कहा कि उन्हें अपनी पत्नी के लिए 1-2 करोड़ रुपये की कार खरीदनी है. रेअमंत मरवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने असमर्थता जताई तो दिलप्रीत ढिल्लों ने उनके साथ मारपीट की, कॉलर पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए, जमीन पर पटककर लात-घूंसों से हमला किया और बाद में पिस्टल दिखाकर उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



