Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू और उनकी पत्नी सलोनी भट्टाचार्य ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई. सिल्वर जुबली के इस खास मौके पर उनकी बेटी शैनन के. ने सोशल मीडिया पर माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखा. शैनन ने माता-पिता को बधाई देते हुए लिखा कि आप दोनों का साथ हमेशा-हमेशा ऐसे ही बना रहे. यह खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस का खूब दिल जीत रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुमार सानू और सलोनी भट्टाचार्य की वेडिंग एनिवर्सरी पर बेटी ने दी बधाई.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर बड़ी बेटी शैनन के ने मां और पिता को वेडिंग एनिएवर्सरी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल वैवाहिक रिश्ते का राज भी शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने कपल की कुछ अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

शैनन के ने इंस्टाग्राम पर कुमार सानू और उनकी पत्नी सोनाली भट्टाचार्य की शादी से लेकर अब तक के यादगार पलों की तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘मम्मी और पापा को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं. 25 साल का खूबसूरत सफर पूरा हो गया और आप दोनों का साथ हमेशा-हमेशा बना रहे. पापा थोड़े इम्पल्सिव हैं, जबकि मम्मी बेहद धैर्यवान हैं. दोनों के अलग-अलग स्वभाव ने ही उनके रिश्ते को इतना खूबसूरत बनाया है.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||