धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है: सीजेपी
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, ‘जंतर-मंतर पर हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है, क्योंकि 26 दिन से ज्यादा गए थे। उनकी ज़िंदगी इस देश के लिए बहुत कीमती है।’ आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग के बारे में उन्होंने कहा, “मीटिंग किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है।”
11 बजे सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधि आशुतोष रंका ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘सीसीआई में जेपी नड्डा जी के साथ 12:30 बजे एक मीटिंग तय है। हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जितेंद्र सिंह जी भी वहां मौजूद हो सकते हैं। जो भी बातचीत होगी, वह आप सभी के साथ शेयर की जाएगी। हमने 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी है, जिसमें हम और जानकारी देंगे।’
जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
आज भी लोग जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। सोनम वांगचुक का अनशन टूटने पर खुशी जताई। लेकिन प्रदर्शन इस्तीफे के बाद ही खत्म होने की बता कही।
इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को भी बंद रखी गई हैं। राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश
सोनम वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिनों से सरकार और उनके बीच बातचीत चल रही थी। वे सरकार से लिखित में आश्वासन चाहते थे, जिसकी वजह से उन्हें दो दिन अतिरिक्त अनशन पर बैठना पड़ा। आखिरकार, सरकार ने उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दे दिया, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का निर्णय लिया।
आज सीजेपी से बात करेगी सरकार
सोनम वांगचुक की 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है। सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए कॉकरोच जनता पार्टी तैयार है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। सीजपी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के अनुसार, इस बैठक के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।
सरकार हमसे न्यूट्रल स्थान पर मिलने के लिए सहमत: सीजेपी
सीजेपी प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, ‘सरकार हमसे न्यूट्रल स्थान पर मिलने के लिए सहमत हो गई है। हम अपनी मांगें रखेंगे, जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी एफआईआर हटाई जाएं और उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो जिन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की।’
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन रहेंगे बंद
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
CJP Protest Live: ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं’, आज सीजेपी से बात करेगी सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। सीजेपी ने अपील की है कि छात्र संघों को हर जिले में एकत्र होकर छात्रों की मांगें पढ़नी होंगी। अनुमति व व्यवस्था करनी होगी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर आने से मना कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी भी मंत्री जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर बातचीत के लिए बुलाया। आशुतोष ने जनता से हामी भरवाते हुए पूछा कि जाना चाहिए की नहीं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



