क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी नरमी जरूर देखी गई, लेकिन इसने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. 7वें दिन फिल्म ने देशभर में करीब 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो छठे दिन के मुकाबले महज 5.4 फीसदी कम है. मैट डेमन स्टारर इस माइथोलॉजिकल ड्रामा का भारत में कुल कलेक्शन अब 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गया है.
नई दिल्ली. क्रिस्टोफर नोलन की माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा करते हुए फिल्म ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है, जिससे यह इस साल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है.
मैट डेमन स्टारर यह फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है. हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रोस कलेक्शन पहले ही इस आंकड़े को छू चुका है. अब क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में तेजी से ऊपर चढ़ रही है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन फिल्म ‘द ओडिसी’ ने देशभर के लगभग 11,111 शोज से करीब 6.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. छठे दिन (6.50 करोड़ रुपये) के मुकाबले 7वें दिन की कमाई में महज 5.4 फीसदी की गिरावट देखी गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कमाई के मामले में फिल्म ‘द ओडिसी’ का ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन ही सबसे आगे रहा, जिसने 7वें दिन अकेले लगभग 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन्स ने मिलकर करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इसके साथ ही ‘द ओडिसी’ का भारत में कुल कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये हो चुका है.
दूसरी तरफ, मैट डेमन की इस हॉलीवुड मूवी का ग्रोस कलेक्शन 107.72 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है. अब यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 15 हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है. अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी क्या कमाल दिखा पाती है.
अब इस फिल्म की नजर क्रिस्टोफर नोलन की ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपनहाइमर’ के रिकॉर्ड पर है, जिसने 2023 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 128.46 करोड़ रुपये कमाए थे और जो फिलहाल इस लिस्ट में 10वें स्थान पर काबिज है.
वर्किंग डेज में थोड़ी सुस्ती के बावजूद ‘द ओडिसी’ के पास किसी बड़ी टक्कर से पहले बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक और वीकेंड का पूरा मौका है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाला वीकेंड फिल्म की कमाई को एक बार फिर बड़ा उछाल देगा.
क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म होमर के प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है. इसमें ट्रोजन युद्ध के बाद इथाका के राजा ओडिसियस की अपनी पत्नी पेनेलोप और घर लौटने की कठिन यात्रा को दिखाया गया है. शानदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म में मैट डेमन के साथ टॉम हॉलैंड, एन हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, चार्लीज थेरॉन और जेंड्या जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



