Woman Injured In Tractor-trolley Collision Dies During Treatment. – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a62763cf4e006ead807c81f”,”slug”:”woman-injured-in-tractor-trolley-collision-dies-during-treatment-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21763-2026-07-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। बंथला चिरोड़ी मार्ग निठौरा गांव गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से घायल हुईं नगर पालिका में संविदा पर तैनात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार सुबह हुई थी वह बाइक पर सवार होकर बेटे के साथ नगर पालिका जा रही थीं। पुलिस अब महिला की मौत के मामले में धाराएं बढ़ाएगी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल महिला का इलाज चल रहा था और बुधवार देर रात उनकी मौत की जानकारी मिली है। बता दें कि चिरोड़ी निवासी आनंद वैध अपनी पत्नी दया समेत परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा नीव रविवार सुबह साढ़े पांच बजे अपनी मां दया को बाइक पर खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी नगर पालिका में छोड़ने के लिए जा रहा था। बंथला चिरोड़ी मार्ग पर निठौरा गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रोड पर गिरने से पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई।