Image Slider


The body of a young man was found hanging from a tree by a rope noose in the forest.



लोनी। ट्राेनिका सिटी थानाक्षेत्र के मंडोला मेन रोड से अलीपुर जाने वाले मार्ग पर जंगल में पेड़ पर बुधवार रात एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पेड़ से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में युवक की पहचान लोकेश (30) पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम मीरपुर हिन्दू लोनी के रूप में हुई। उसकी पत्नी प्रिया ने लोकेश की पहचान की है। पुलिस ने संदेह जताया है कि मृतक के पिता कृष्णपाल ने बताया कि लोकेश और प्रिया के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था तो आशंका है कि इसी कारण आत्महत्या की हो।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||