Image Slider

Last Updated:

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का किरदार निभाना रणबीर कपूर के लिए आसान नहीं था. अब खुद एक्टर ने इस बात को स्वीकार किया है कि इतने बड़े किरदार का ऑफर मिलने पर उनके मन में काफी झिझक, डर और सवाल थे. रणबीर ने खुलासा किया कि जब यह रोल उन्हें ऑफर हुआ था, तो उनके दिमाग में पहला सवाल यही आया था कि क्या वह इसके काबिल है. हालांकि, बाद में उनका रणबीर कपूर सारा डर कृतज्ञता बदल गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में निभाया भगवान श्रीराम का किरदार.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएगे. इस साल के शुरुआत में एक वीडियो के जरिए फिल्म की पहली झलक दिखाई गई, जिसमें प्रभु श्रीराम के रोल में रणबीर कपूर ने फैंस के दिलों को जीत लिया. अब खुद रणबीर कपूर ने स्वीकार किया कि श्रीराम के किरदार को स्वीकार करते वक्त उनके मन में भी काफी डर और कई तरह के सवाल थे.

हाल ही में अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के मंच पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘रामायण’ के पैनल डिस्कशन का हिस्सा बने. इस दौरान उनके साथ को-स्टार यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान जब रणबीर से पर्दे पर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने दिल की बात शेयर की.

प्रभु श्रीराम के किरदार को लेकर डरे हुए थे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने कहा, ‘मुझे अच्छी तरह याद है जब पहली बार मुझे यह फिल्म ऑफर हुई थी, तब मेरे मन में बहुत डर और अनगिनत सवाल थे. मैं सोच रहा था कि क्या मैं यह कर पाऊंगा? क्या मुझमें इतनी काबिलियत है? लेकिन बहुत जल्द ही मेरा वह सारा डर और शक, आभार में बदल गया. मुझे अहसास हुआ कि यह मेरे लिए एक आशीर्वाद है, जिंदगी में एक ही बार मिलने वाला अनमोल मौका है और साथ ही एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी भी.’

‘रामायण’ को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘रामायण हम सभी की चेतना में गहराई से बसी हुई है. भगवान राम पिछले 4,000 से भी ज्यादा सालों से दुनिया भर के करोड़ों लोगों के आदर्श और मार्गदर्शक रहे हैं. वे एक ऐसी शख्सियत हैं जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मानवीय इच्छाशक्ति और साहस की विजय का प्रतीक हैं. उनका जीवन धैर्य, करुणा, क्षमा और धर्म का संदेश देता है और पर्दे पर ऐसे व्यक्तित्व को निभाने का मौका मिलना ही अपने आप में बहुत बड़ी और विनम्र कर देने वाली बात है.’

आज रिलीज नहीं होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के मंच पर ‘रामायण’ की टीम की मौजूदगी का समापन शुक्रवार की सुबह फिल्म के ग्लोबल ट्रेलर लॉन्च के साथ होना था. हालांकि, सुबह 8 बजे तय समय से ठीक कुछ घंटे पहले ट्रेलर की रिलीज को अचानक टाल दिया गया. इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘आज हमारी फिल्म ‘रामायण’ के लिए बेहद खास दिन है. ‘रामायण’ को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप के जरिए हकीकत बनने जा रहा है. इसी समझौते को ध्यान में रखते हुए अब हम अपनी फिल्म का ट्रेलर वैश्विक स्तर पर एक नई तारीख पर जारी करेंगे’.

‘रामायण’ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा, जिसकी पहली किश्त इसी साल दिवाली के मौके पर नवंबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी. इनके साथ ही रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे सितारों की लंबी-चौड़ी फौज मुख्य किरदारों में दिखाई देगी.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||