Image Slider

Last Updated:

Suniel Shetty On KL Rahul And ILP Team: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि वह केएल राहुल से पहली बार एक फैन के तौर पर मिले थे, न कि भविष्य के दामाद के रूप में. उन्होंने राहुल की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की. वहीं, IPL को लेकर उन्होंने कहा कि 2008 में वह टीम खरीद सकते थे, लेकिन उन्हें दुख है कि ऐसा नहीं कर सके. उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी अपनी जानदार एक्टिंग के साथ-साथ खेल और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. अभिनेता बनने से पहले वे खुद एक क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश रखते थे. हालांकि, वे क्रिकेटर तो नहीं बन सके, लेकिन साल 2023 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल उनके दामाद जरूर बन गए. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने केएल राहुल से अपनी पहली मुलाकात और आईपीएल टीम न खरीद पाने वजहों पर खुलकर बात की है.

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि क्रिकेट हमेशा से उनके दिल के बेहद करीब रहा है. उन्होंने बताया कि एक्टर बनने से पहले उनका सपना क्रिकेटर बनने का था. ऐसे में जब पहली बार उनकी मुलाकात केएल राहुल से हुई, तब वह उनके खेल और पर्सनेलिटी के बड़े फैन थे. फोटो साभार-@suniel.shetty/Instagram

‘वेलकम टू जंगल’ स्टार सुनील शेट्टी ने बातचीत में आगे कहा, ‘वह मेरे लिए फैनबॉय मोमेंट था. मैं उनसे अथिया शेट्टी की मुलाकात से भी पहले एक फैन की तरह मिला था. आज भी मैं उन्हें एक ऐसे इंसान के रूप में देखता हूं, जो बेहद विनम्र, सुलझे हुए और युवाओं पर पॉजिटिव इंपैक्ट छोड़ने वाले प्लेयर हैं’. फोटो साभार-@suniel.shetty/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने दामाद केएल राहुल को क्रिकेट और बेटे अहान शेट्टी को एक्टिंग के बारे में सलाह नहीं देते. उनके मुताबिक, घर में करियर से ज्यादा करेक्टर और वेल्यूज पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने दोनों बेटों को सलाह नहीं देता. हमारे घर में करियर नहीं, बल्कि कैरेक्टर की बातें होती हैं.’ फोटो साभार-@suniel.shetty/Instagram

सुनील शेट्टी ने बातचीत के दौरान IPL को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब 2008 में IPL की शुरुआत हुई थी, तब वह चाहें तो एक टीम खरीद सकते थे, लेकिन उस समय उनके साथ कोई फाइनेंसर या फाइनेंशियल पार्टनर नहीं था. एक्टर ने माना कि अगर उस दौर में आज की तरह वेंचर कैपिटलिस्ट और फाइनेंर्स का माहौल होता, तो शायद वह भी किसी IPL फ्रेंचाइजी के मालिक होते. फोटो साभार-@suniel.shetty/Instagram

2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) खरीदने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान की तारीफ करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि शाहरुख एक दूरदर्शी इंसान हैं. उन्होंने सही समय पर सही लोगों जैसे जूही चावला और जय मेहता के साथ मिलकर यह कदम उठाया. सुनील शेट्टी ने माना कि वे खुद स्वभाव से इंट्रोवर्ट रहे, इसलिए इस मौके को भुना नहीं सके. फोटो साभार-@suniel.shetty/Instagram

आपको बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने साल 2023 में शादी की थी. अब दोनों एक बेटी इवारा विपुला (Evaarah Vipula) के माता-पिता हैं. वहीं, सुनील शेट्टी भी फिल्मों में बिजी हैं. हाल ही में वह अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. फोटो साभार-@suniel.shetty/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||