Image Slider

Last Updated:

Badshah And Isha Rikhi Divorce Rumours: जाने-माने रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ‘बादशाह’ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अपनी शादी के कुछ ही महीनों बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनदेखी क्लिप्स के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर उनके तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगी हैं. कॉमेट्स देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस रिश्ते में अब सबकुछ ठीक नहीं है.

Zoom

बादशाह और ईशा रिखी की शादी की खबरें इसी साल मार्च में आई थीं.

नई दिल्ली. रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. चार महीने पहले ही उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप दूसरी शादी की थी. अब ईशा रिखी ने पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसने साथ उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है. ये देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच में कुछ तो गड़बड़ है.

ईशा ने अपनी शादी के कुछ अनदेखे वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. लेकिन इसके साथ लिखा गया उनका एक क्रिप्टिक कैप्शन अब फैंस के बीच तलाक की अटकलों को हवा दे रहा है. ईशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह और बादशाह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में निभाते नजर आते हैं.

ईशा रिखी का पोस्ट

ईशा ने कुछ खास तस्वीरों के साथ एक वीडियो कोलाज बनाा है. कोलाज की शुरुआत दोनों के एक साथ मुस्कुराते हुए पल से होती है, जिसमें वे वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं. एक क्लिप में बादशाह ईशा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं, जबकि कोलाज के अंत में ईशा रोती हुई दिख रही हैं और बादशाह उन्हें गले लगा रहे हैं. इस वीडियो के साथ ईशा ने एक भावुक कैप्शन लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा- ‘हर तूफान एक सीख है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है.’ इसके साथ उन्होंने एक ब्रोकम हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||