कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दाहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह प्रेमानंद महाराज और ‘मनुवादियों’ पर भड़कते नजर आ रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दहिया ने कहा कि तुम मनुवादियों आतंकी हो. उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है. साथ उन्होंने कहा कि प्रेमानंद उनके लिए कोई महाराज या भगवान नहीं हैं.
विजेता दाहिया प्रेमानंद महाराज पर क्यों भड़के?
विजेता दहिया ने खुद इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह चीखते हुए कहते हैं, ‘मनुवादियों तुम आतंकी हो. तुम आतंकी हो. 6 जून से तुम मेरे पीछे पड़े हो और आज दोपहर को भी दो लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की.’ दहिया आगे कहते हैं कि वह कोई छह फीट के बॉडी बिल्डर नहीं हैं जो चार लोगों से लड़ सकें, और न ही उन्हें यह सब पसंद है. उन्होंने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां नागरिक को सुरक्षा देना और उसकी बोलने की आजादी की रक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



