Image Slider

Last Updated:

पिछले 50-60 सालों से हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने अपने क्लासिकल डांस के साथ साथ एक्टिंग में भी लोहा मनवाया है. अमिताभ बच्चन, राज कपूर से लेकर धर्मेंद्र संग उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.

लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक बार हेमा मालिनी एक्टिंग करने से इतना घबरा रही थीं कि सब उल्ट-पुल्ट हो रहा था. मेकर्स भी परेशान हो गए थे. प्रोड्यूसर्स ने तो डायरेक्टर को ये तक कह दिया था कि कैसी लड़की को ले आए हो. चलिए बताते हैं आखिर ये किस्सा क्या है.

ये किस्सा है साल 1968 में आई हेमा मालिनी की डेब्यू फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ का. जहां पहली ही फिल्म में हेमा मालिनी ने राज कपूर के साथ काम किया. वह इसी फिल्म से ड्रीम गर्ल के तौर पर लॉन्च हुईं. आजतक उन्हें इसी नाम से बुलाया जाता है.

‘सपनों का सौदागर’ को महेश कौल ने डायरेक्टर किया था. वो डायरेक्टर जिन्होंने तलाक, जीवन ज्योति, दीवाना, आखिरी दांव से लेकर पालकी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. ‘सपनों का सौदागर’ में हेमा मालिनी और राज कपूर के साथ तनुजा और नदिरा भी नजर आईं. शंकर जयकिशन ने फिल्म में म्यूजिक कंपोज किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी. इसके फेल होने के कारण में साल 1977 में राज कपूर ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा था कि वह खुद इस फिल्म से संतुष्ट नहीं थे. वह महेश कौल के डायरेक्शन से खुश नहीं थे. उन्होंने तो इस फिल्म में पैसों के लिए काम किया था.

इसी फिल्म का किस्सा है कि हेमा मालिनी अपनी पहली फिल्म में काम करने के दौरान बहुत नर्वस थीं. वह वह जानबूझकर अपने डायलॉग गलत बोलती थीं, ताकि उन्हें फिल्म से निकाल दिया जाए. वह ऐसा डर की वजह से कर रही थीं. वह सोच रही थी ऐसा करके मेकर्स उन्हें फिल्म से निकाल देंगे.

अब ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर्स भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे. वह सोच रहे थे कि आखिर ये लड़की इतनी गड़बड़ क्यों कर रही हैं. ऐसे में प्रोड्यूसर भी झल्लाकर अक्सर निर्देशक से कहते थे, “तुम इतनी खराब एक्ट्रेस को कहां से ले आए, इसे एक्टिंग तक नहीं आती.?” मगर पहली ही फिल्म से राज कपूर ने भाप लिया था कि हेमा मालिनी में वो चमक है. जो उन्हें आगे चलकर सुपरस्टार बना सकता है.

ये भी एक संयोग है कि जिस फिल्म से हेमा मालिनी को ड्रीमगर्ल का नाम मिला, वही फिल्म फ्लॉप हो गई. मगर इस नाम की हेमा ने आगे चलकर 1977 में फिल्म की .

सपनों के सौदागर में राज कपूर और हेमा मालिनी की जोड़ी दिखी. इसकी एक रोचक बात ये भी है कि दोनों में अच्छा खासा उम्र का फासला भी था. राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर की उम्र की हेमा मालिनी संग राज कपूर ने रोमांस किया था. दोनों में 24 साल का अंतर था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||