विजय वर्मा इन दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने नीट पेपर लीक विवाद में छात्रों के प्रदर्शन का सपोर्ट किया था. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. इतना ही नहीं उनके फॉलोअर्स भी गिर गए थे. अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
विजय वर्मा का पोस्ट वायरल
नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विजय वर्मा ने हाल ही में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन का सपोर्ट किया था. जिसका हरजाना उन्हें अपने सोशल मीडिया पर भुगतना पड़ा था. कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर इस पर रिएक्ट किया है.
विजय वर्मा ने जंतर मंतर पर हो रहे NEET पेपर लीक प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का खुलकर सपोर्ट किया था. लेकिन उनका यूं खुलकर अपनी बात रखना या सामने आना कुछ लोगों को खला और उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया.अब ऐसे ही लोगों पर विजय ने तंज कसा है.
विजय ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
विजय वर्मा इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक GIF शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो. सब कुछ बताना जरूरी नहीं होता. इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर किए हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को लोग करारा जवाब मान रहे हैं. ये उन लोगों के लिए है, जिन्होंने उनके राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर पोस्ट करने के बाद उन्हें अनफॉलो किया.
पोस्ट शेयर कर जीता दिल
विजय ने किया था सपोर्ट
विजय वर्मा का ये पोस्ट उस वक्त वायरल हो रहा है, जब उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट किया था. नीट पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का उन्होंने सामने आकर सपोर्ट किया था. उन्होंने वहां मौजूद लोगों का सपोर्ट किया, जो पेपर लीक मामलों में और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
बता दें कि बीते कुछ दिनों से विजय वर्मा लगातार NEET पेपर लीक विवाद को लेकर लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए कई पोस्ट भी शेयर किए हैं. वह अकेले नहीं हैं. उनके अलावा ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, अभय देओल, अतुल कुलकर्णी और फिल्ममेकर पा. रंजीत भी इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



