Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi | BJP Congress
नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NDA संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है।

संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। संसद भवन में NDA संसदीय दल बैठक शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी बैठक को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम AAP और TMC से आए सांसदों का NDA में स्वागत करेंगे।

वहीं, कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।

सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा को छह और राज्यसभा को पांच बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक, राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। कुछ सांसद पोस्टर-बैनर लेकर सदन के अंदर आए।

राज्यसभा में विरोध प्रदर्शनों के कारण वंदे मातरम का अपमान करने को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक पेश नहीं किया जा सका।

मानसून सत्र के पहले दिन की 2 तस्वीरें…

मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी संसद पहुंचे। उन्होंने संसद भवन में मौजूद भाजपा सांसदों किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी संसद पहुंचे। उन्होंने संसद भवन में मौजूद भाजपा सांसदों किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी संसद आए। विपक्ष पूरे सत्र में मोदी सरकार को नीट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसी मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी संसद आए। विपक्ष पूरे सत्र में मोदी सरकार को नीट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसी मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

21 जुलाई की प्रमुख कार्यसूची

  • प्रश्नकाल (सुबह 11 बजे)- सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • सदन पटल पर दस्तावेज- वाणिज्य एवं उद्योग, कृषि, गृह, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालयों से जुड़े दस्तावेज सदन में रखे जाएंगे।
  • राष्ट्रपति की मंजूरी की सूचना- लोकसभा और राज्यसभा से पारित 9 विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। इनकी सूचना सदन के पटल पर रखी जाएगी।

मानसून सत्र के पहले दिन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर संसद परिसर में धरने पर बैठे

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

7 बिलों सरकार जिन्हें पेश करेगी

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||