Image Slider

Last Updated:

Big train accident in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड में आज एक मालगाड़ी पटरी (Goods train derailed) से उतर गई. इससे रेलवे में हड़कंप मच गया. हादसे में मालगाड़ी के 6 कोच डिरेल हो गए. हादसे के कारण इस मार्ग की 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर रेल हादसा, मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरेZoom

गाजियाबाद में बड़ा ट्रेन हादसा.

गाजियाबाद : गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी के 6 लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है.

घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम, एडीआरएम और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेलवे की टीमें ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और यातायात सामान्य करने में जुटी हैं. हादसे का असर रेल संचालन पर भी पड़ा है. रेलवे के अनुसार, कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इनमें 24 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और उन्हें दिल्ली-नई दिल्ली के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है.

इसके अलावा 16 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 5 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. वहीं 8 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित (रेगुलेट) किया गया है. इनमें आनंद विहार आने वाली कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें. फिलहाल ट्रैक बहाली का काम तेजी से जारी है.

वहीं, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा हो सके. रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||