स्कूल बस बनी काल:बड़े भाई को छोड़ने गए तीन साल के प्रणव को कुचला, मां के सामने मासूम ने तोड़ा दम; Video – Three-year-old Boy Crushed To Death By School Bus
Image Slider
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई की स्कूल की बस की टायर के चपेट में तीन साल का मासूम आ गया। सोमवार सुबह घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम अपनी मां के साथ भाई को घर के सामने स्कूल बस तक छोड़ने आया था। परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
2 of 4
इसी बस ने बच्चे को कुचला
– फोटो : अमर उजाला
बस में बैठ चुका था बड़ा भाई आरव
पवन कुमार परिवार के साथ लोनी के नौरसपुर गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी साक्षी, बड़ा बेटा आरव (4) छोटा बेटा प्रणव (3) हैं। पवन डीजे बजाने का काम करते हैं। उनका चार साल का बेटा आरव बागपत के सुभानपुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ता है। साक्षी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह आरव को घर के सामने खड़ी स्कूल बस में बिठाने के लिए गई थी। इस दौरान छोटा बेटा प्रणव बस के पास पहुंच गया। आरव स्कूल बस में बैठ चुका था। तभी चालक ने स्कूल बस चला दी। बस के चलने पर अगला पहिया प्रणव के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
3 of 4
मातम मनाता परिवार
– फोटो : अमर उजाला
मौत से परिवार में मचा कोहराम
शोर सुनकर परिजन और आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को एकत्र होता देख चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहरा मच गया।
4 of 4
इस स्कूल की है बस
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
परिवार के लोगों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मां की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस स्कूल बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि स्कूल बस के कागजात की जांच कराई गई है। कागजात स्कूल के मानकों के आधार पर सही पाए गए है। जांच में पता चला कि बस पर कोई चालान नहीं है।