Image Slider

मुरादनगर। रावली रोड स्थित गुड़मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाश एक कैब चालक का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। बाद में बदमाशों ने फोन लौटाने के बदले दो हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।


हापुड़ निवासी इरफान ने बताया कि वह कैब चलाता है। रविवार दोपहर वह रावली रोड से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गुड़मंडी के पास दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने राहगीर के मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल की तो आरोपियों ने नंदग्राम आकर मोबाइल ले जाने की बात कही। आरोप है कि जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। सोमवार को दोबारा संपर्क होने पर उन्होंने मोबाइल वापस करने के बदले दो हजार रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने थाना मुरादनगर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||