घरों में पानी, दिलों में डर:गाजियाबाद की छह कॉलोनियां जलमग्न, घर खाली करने की मुनादी; परिवारों का पलायन शुरू – Six Colonies In Ghaziabad Were Inundated After Hindon Embankment Breached Exodus Has Begun
Image Slider
{“_id”:”6a5d941291135eaf34011242″,”slug”:”six-colonies-in-ghaziabad-were-inundated-after-hindon-embankment-breached-exodus-has-begun-2026-07-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”घरों में पानी, दिलों में डर: गाजियाबाद की छह कॉलोनियां जलमग्न, घर खाली करने की मुनादी; परिवारों का पलायन शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हिंडन बंधा टूटने से कई कॉलोनी जलमग्न – फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
गाजियाबाद में हिंडन नदी पर नूरनगर-सिंघानी की ओर शनिवार शाम बंधा टूट गया। जिससे रविवार को करहेड़ा की आधा दर्जन कॉलोनियों के लिए मुसीबत बन गया। रातभर पानी आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ता रहा। दोपहर तक केशव एन्क्लेव, ऊधम सिंह कॉलोनी, शिवम एन्क्लेव, सिटी फॉरेस्ट कॉलोनी, कृष्णा कुंज और नूरनगर की गलियों में पानी घुस गया। 50 से अधिक मकान इसकी चपेट में आ गए।