क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है. इस फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और डबल डिजिट में शानदार कमाई की. भारत में अब ‘द ओडिसी’ का कुल कलेक्शन 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. क्रिस्टोफर नोलन की यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
नई दिल्ली. फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मैट डेमन स्टारर इस एपिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म को देखने के लिए हर दिन दर्शक भारी संख्या में थिएटर्स देखने पहुंच रहे हैं, जिसका फायदा कमाई में देखने को मिल रहा है. तीसरे दिन भी ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.
मैट डेमन की ‘द ओडिसी’ पिछले तीन दिनों से भारत में डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. अपने पहले ही वीकेंड में कमाई का नया रिकॉर्ड कायम करते हुए भारत में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि अब तक क्रिस्टोफर नोलन की मूवी ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म भारत में क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने भारत में 21.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि 9,195 शोज के जरिए इसका ग्रोस कलेक्शन लगभग 26.16 करोड़ रुपये रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रविवार की कमाई में शनिवार (22 करोड़ रुपये नेट) के मुकाबले 0.5 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इसके बावजूद ‘द ओडिसी’ ने महज 3 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 61.30 करोड़ रुपये नेट और 73.19 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है.
फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शुक्रवार को 17.40 करोड़ रुपये के शानदार नेट कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 22 करोड़ रुपये नेट का बिजनेस किया, जबकि रविवार को भी कलेक्शन का यह मजबूत सिलसिला जारी रहा.
‘द ओडिसी’ ने पहले ही दिन भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था. ऑल-लैंग्वेज में 20.75 करोड़ रुपये ग्रोस कमाकर इसने ‘ओपनहाइमर’ के 17.50 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया.
भारत में इस फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसका ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन है, जिसने अकेले ही कुल कमाई में से करीब 50 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लिश वर्जन अब तक लगभग 48.5 करोड़ रुपये कमा चुका है, जबकि हिंदी वर्जन दूसरे स्थान पर है. इसके बाद तमिल और तेलुगु वर्जन्स का नंबर आता है.
क्रिस्टोफर नोलन ने ‘द ओडिसी’ को लिखा और निर्देशित किया है जो होमर के प्रसिद्ध प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है. फिल्म में मैट डेमन राजा ओडिसियस के मुख्य किरदार में हैं, जबकि टॉम हॉलैंड उनके बेटे की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, शार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, जेंड्या, जॉन बर्न्थल और मिया गोथ जैसे हॉलीवुड के कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



