Image Slider

Last Updated:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किशोर आजवानी के साथ ‘कहके रहेगा कहनेवाला’ पर अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो कमर्शियल सिनेमा से दूर क्यों रहते हैं. एक्टर का मानना है कि 1000-2000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्में अलग तरह की होती हैं. उन्होंने कमर्शियल सिनेमा की हैं, लेकिन प्ले की तरह ही वो अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहते हैं.

Zoom

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कमर्शियल सिनेमा के बारे में बात की.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में शामिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के संघर्ष की कहानी लोग जानते हैं. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ने के बाद नवाजुद्दीन ने मुंबई में लंबे स्ट्रगल के बाद अपनी पहचान बनाई, लेकिन वो आमतौर पर कमर्शियल सिनेमा में कम और रियलिस्टिक सिनेमा या पैरेलल सिनेमा में ज्यादा दिखते हैं. उन्होंने किशोर आजवानी के शो- ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि हर फिल्म की शैली होती है और कमर्शियल तौर पर ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का टाइप अलग होता है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब किशोर आजवानी ने पूछा कि जब वो सुनते हैं कि किसी फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये कमाए, दूसरी ने 2000 करोड़ रुपये कमाए और किसी ने 4000 करोड़ रुपये कमाए तो उन्हें क्या महसूस होता है. क्या उन्हें नहीं लगता है कि उनकी फिल्मों को भी 1000 करोड़ कमाने चाहिए. इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि ऐसी कमाई करने के लिए दूसरी तरह की फिल्में होती हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोले राज

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||