Last Updated:
मेजर लीग क्रिकेट 2026 के रोमांचक फाइनल में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने वाशिंगटन फ्रीडम को आखिरी गेंद पर 1 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया. मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 164 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वाशिंगटन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन ही बना पाई.
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनी MLC 2026 की चैंपियन
नई दिल्ली: सुनील नरेन और कप्तान जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी से लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 के फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हरा दिया. नाइट राइडर्स ने पारी की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की. फाइनल मुकाबले में नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 164 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में वाशिंगटन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन ही बना पाई. इस तरह नाइट राइडर्स की टीम ने रोमांचक फाइनल को जीत MLC 2026 का खिताब अपने नाम किया.
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाशिंगटन की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 14 रन की जरूरत थी. नाइट राइडर्स के लिए शैडली वैन शल्कविक अंतिम ओवर करने आए. शल्कविक के ओवर की पहली ही गेंद पर ओबस पीनार ने छक्का उड़ाकर मैच को पूरी तरह से वाशिंगटन की तरफ धकेल दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर शल्कविक वापसी करते हुए पीनार बोल्ड कर दिया. इसके बाद तीसरी गेंद पर फिर से शल्कविक ने इयान हॉलेंड को जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट कर दिया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



