Image Slider

Last Updated:

Nitesh Tiwari- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है. अन्नू कपूर ने फिल्म में ‘सीता’ के रोल में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल खड़े किए हैं. वो कहते हैं कि माता सीता भगवान हैं. इसके साथ ही वो कहते हैं कि वो नितेश तिवारी को पहचानते नहीं हैं. अन्नू कपूर अपने लेटेस्ट बयान की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं.

Zoom

अन्नू कपूर ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल खड़े किए हैं.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी की रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के ऐलान के बाद से दर्शकों को इसका इंतजार है. नितेश तिवारी की फिल्म का पहला अध्याय इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है. जहां एक तरफ फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ अन्नू कपूर ने 3 साल पहले अपने इंटरव्यू में फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल खड़े किए थे. एक बार फिर लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने सवालों को दोहराय़ा है.

‘अंताक्षरी’ फेम अन्नू कपूर ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपने 3 साल पुराने बयान पर रिएक्शन दिया. 3 साल पहले अन्नू कपूर से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि रामायण को बड़े पर्दे पर लाना चाहिए. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने साई पल्लवी की कास्टिंग पर भी सवाल खड़े किए. वो कहते हैं कि ‘रामायण’ की फिल्म में मेकर्स क्या बनाएंगे. वो रामानंद सागर की रामायण को बस तकनीक की मदद से और भव्य बना सकते हैं बस.

अन्नू कपूर ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर खड़े किए सवाल

वो आगे कहते हैं, ‘उसके बाद आप ये सोचिए कि किसको आपने सीता का रोल दिया है. सीता मां हैं. इस देश का हिंदू श्री रामचंद्र को नारायण का अवतार मानते हैं और किसे लिया है सीता के रोल में? तब तक आप सोचिए? आने दीजिए’.

अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म पर खड़े किए सवाल

जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म की कास्टिंग पर कोई आपत्ति है, तो उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की पहचान पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा, ‘आप जिस व्यक्ति का नाम ले रहे हैं, मैं उसे जानता भी नहीं हूं. कौन हैं? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं. मैं फिल्में नहीं देखता हूं और मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ मिस किया है. सॉरी’.

इस जुलाई रिलीज होगा ट्रेलर

इस 24 जुलाई को रामाय़ण का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. नितेश तिवारी ने कुछ महीनों पहले फिल्म से राम और सीता के रूप में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की पहली झलक रिलीज की थी जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||