Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बीते कुछ दिनों में भारी कमी आई है. आगे वेडिंग सीजन भी है, ऐसे में कारोबारियों के पास इसके ऑर्डर भी आ रहे हैं, जिससे सर्राफा बाजार में फिर रौनक आई है. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इस बड़ी गिरावट से सर्राफा बाजार में रौनक भी लौट आई है.
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई (शनिवार) को बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं बीते सप्ताह इसका भाव 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था यानी बीते एक सप्ताह में इसकी कीमत में 2960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटी है.
भाव में 2160 रुपये की कमी
वहीं बात 22 कैरेट सोने के भाव की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं 11 जुलाई को इसका भाव 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम थी यानी इसके भाव में 2160 रुपये की कमी आई. इसके अलावा बात 18 कैरेट सोने की कीमत की करें तो आज उसका भाव 1,07,620 रुपये प्रति ग्राम है. सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार (18 जुलाई) को उसकी कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो है. वहीं पिछले हफ्ते इसका भाव 2,41,000 रुपये प्रति किलो था. एक हफ्ते में इसकी कीमत में 11,000 रुपये की कमी आई है.
इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट टाइम
सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी में बीते कुछ दिनों में भारी कमी आई है. आगे वेडिंग सीजन भी है, ऐसे में कारोबारियों के पास इसके ऑर्डर भी आ रहे हैं. इससे सर्राफा बाजार में फिर रौनक आई है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अभी इसके भाव में तेजी आ सकती है. एक ओर जहां सर्राफा बाजार में तेजी है, तो वहीं दूसरी तरफ भाव बढ़ने के कारण लोग इसमें इन्वेस्टमेंट के लिए भी प्लान कर रहे हैं. एक्सपर्ट का भी मानना है कि फिलहाल यह समय इसमें इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर है. इससे अल्प समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



