Image Slider

Last Updated:

क्या अर्जेंटीना फिर रचेगा इतिहास या स्पेन मारेगा बाजी? फीफा वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बेहद चौंकाने वाली बात कही है. जानिए क्या है बिग बी की वो भविष्यवाणी जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है.

Zoom

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब बेहद करीब है. डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाली इस खिताबी जंग को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. इस महामुकाबले को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी काफी एक्साइटेड हैं. बिग बी ने इस फाइनल मैच पर अपने ओपिनियन शेयर करते हुए एक बहुत ही पते की बात कही है.

उनका मानना है कि इस स्टेज पर आकर मैदान के सभी खिलाड़ी अपने आप में सुपरस्टार हैं, लेकिन असली चैंपियन वही टीम बनेगी जिसके कोच की स्ट्रेटेजी और गेम प्लान में ज्यादा दम होगा.

सेमीफाइनल से फाइनल तक हर खिलाड़ी है सुपरस्टार

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि जब आप चैंपियनशिप के बिल्कुल आखिरी पड़ाव पर पहुंच जाते हैं और मुकाबला करने के लिए सिर्फ 4 टीमें बचती हैं, तो जीत की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग अपनी फेवरेट टीम के प्रति अपने प्यार को देखकर भविष्यवाणी करते हैं. लेकिन सच तो यह है कि इस स्टेज पर हम जिन 44 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, उनमें से हर एक खिलाड़ी सुपरस्टार है. आप एक प्लेयर के तौर पर उनकी काबिलियत या हैसियत को कम नहीं आंक सकते.

दोनों कोचों का होगा मुकाबला

बिग बी का कहना है कि अब असली जरूरत इस बात की है कि इन स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर मैनेज कैसे किया जाता है और यहीं पर कोच या मैनेजर का असली रोल शुरू होता है. इसी वजह से रविवार को होने वाला यह फाइनल असल में स्पेनिश कोच और अर्जेंटीना के कोच के बीच का मुकाबला होगा. वे मैच के लिए क्या प्लानिंग करते हैं और खिलाड़ी उसे मैदान पर कैसे लागू करते हैं, यही चीज जीत-हार का फैसला करेगी. एक कोच की योजनाएं साफ दिखती हैं और दूसरा कोच उसे समझकर अपना काउंटर प्लान बनाता है.

अर्जेंटीना के कोच के निडर फैसले की तारीफ

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए अर्जेंटीना के कोच के एक साहसी फैसले की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि मैच के आखिरी 3 मिनट में जब गेम फंसा हुआ था, तब अर्जेंटीना के कोच ने ड्रॉ बचाने के लिए किसी डिफेंडर को भेजने के बजाय एक स्ट्राइकर को मैदान पर उतार दिया. यह एक बहुत ही रिस्की और निडर गेम मैनेजमेंट था. उन्होंने ओवरटाइम का इंतजार करने के बजाय सीधे अटैक करने का फैसला किया और उनके इस साहसी कदम ने ही मैच का पासा पलट दिया.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||