- Hindi News
- National
- Abhishek Banerjee Party Office Demolished In Amtala | Illegal Building West Bengal
- कॉपी लिंक
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के नॉर्थ 24 परगना के अमताला में स्थित पार्टी ऑफिस को शनिवार को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह ऑफिस बिना किसी मंजूरी बिल्डिंग प्लान के और नियमों का उल्लंघन करके बनाया गया था।
पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में खुदाई करने वाली मशीनों (एक्सकेवेटर) से बिल्डिंग को गिराया गया। एहतियात के तौर पर फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी भी वहां मौजूद रहे।
ऑफिस टूटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
अमताला डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नारेबाजी की। स्थानीय BJP विधायक अग्निश्वर नस्कर ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था।
प्रशासन बोला- दो नोटिस का जवाब नहीं मिला, फिर कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार, इस ऑफिस के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 15 जुलाई को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दो नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई का फैसला लिया।
नोटिस के मुताबिक, जिस जमीन पर यह ऑफिस बना है, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी। प्रशासन ने जमीन के मालिकाना हक और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों पर स्पष्टीकरण मांगा था। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहा है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



