Image Slider

Last Updated:

फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि खरीफ के सीजन में किसान भाई कई तरह की सब्जियों की खेती करते हैं. इस दौरान किसान भाइयों को सब्जियों में लगने वाले रोगों की पहचान करनी चाहिए. उन्होने कहा कि किसान खेतों में लौकी, तोरई, टमाटर समेत कई तरह की सब्जियों को उगाते हैं. लेकिन इस सीजन में सब्जियों में कबरा रोग लग जाता है.यह रोग कद्दू वर्गीय सब्जिय़ों में बहुत जल्दी लगता है. इसमें पत्तियों के ऊपर सफेद दाग लगता है फिर वह दाग हल्का लाल हो जाता है और पत्तियां सूखने लगती हैं.

ख़बरें फटाफट

मेरठः सब्जियों की खेती करने वाले किसान भाइयों को खरीफ के सीजन में फसल का रोगों से बचाव करना चाहिए. इस सीजन में किसान भाई कई तरह की सब्जियों को उगाते हैं लेकिन रोग लगने के कारण फसलों को बड़ा नुकसान भी हो जाता है. कई बार किसान भाई रोगों को पहचान नही पाते जिससे सब्जियों के पौधे खराब हो जाते हैं.वहीं इसके लिए किसानों को रासायनिक दवाओं का प्रयोग न करके देशी दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे किसानों को कम लागत में शुद्ध सब्जियों की पैदावार मिलेगी.जिससे उन्हे अधिक मुनाफा होगा.

सब्जियों को लग जाता है कबरा रोग

फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि खरीफ के सीजन में किसान भाई कई तरह की सब्जियों की खेती करते हैं. इस दौरान किसान भाइयों को सब्जियों में लगने वाले रोगों की पहचान करनी चाहिए. उन्होने कहा कि किसान खेतों में लौकी, तोरई, टमाटर समेत कई तरह की सब्जियों को उगाते हैं. लेकिन इस सीजन में सब्जियों में कबरा रोग लग जाता है.यह रोग कद्दू वर्गीय सब्जिय़ों में बहुत जल्दी लगता है. इसमें पत्तियों के ऊपर सफेद दाग लगता है फिर वह दाग हल्का लाल हो जाता है और पत्तियां सूखने लगती हैं.

लेकिन किसान भाइयों को इसको पहचान कर पहले से ही इसका इलाज करना चाहिए.किसान भाइयों को इसके लिए किसी रासायनिक दवा का प्रयोग न करके जाविक दवा का इस्तेमाल करना चाहिए.किसान भाइयों को कबरा रोग से बचाव के लिए नीम के तेल या फिर घर पर लहसुन,लाल मिर्च का पीसकर घोल बनाना चाहिए और फिर उसमें बालों वाले शैंपू को मिलाकर सब्जिय़ों की खेती में छिड़काव कर देना चाहिए.इससे कबरा रोग दूर भागेगा और सब्जियों का नुकसान नहीं होगा.

रासानिक दवा से स्वास्थ को हो सकता है नुकसान

कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि सब्जियों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए किसान भाई अक्सर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करते हैं.इससे किसानों के साथ साथ सब्जिय़ों को खाने वाले लोगों के स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ता हैं.रासायनिक दवाओं वाली सब्जियों को खाने से कई तरह के रोग हो सकते हैं.इसलिए किसान भाइयों को रासायनिक दवाओं की बजाय जैविक दवाओं और घर पर तैयार घोल का प्रयोग करना चाहिए.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||