खेत में करंट से मौत:100 रुपये कमाने गया था 10 साल का मासूम, लौटी उसकी लाश; तीन बहनों का इकलौता भाई था केशव – 10-year-old Boy Dies Of Electrocution In A Field In Muradnagar
Image Slider
{“_id”:”6a5a57dd233e39bea80c0241″,”slug”:”10-year-old-boy-dies-of-electrocution-in-a-field-in-muradnagar-2026-07-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”खेत में करंट से मौत: 100 रुपये कमाने गया था 10 साल का मासूम, लौटी उसकी लाश; तीन बहनों का इकलौता भाई था केशव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:03 PM IST
हैरानी और संवेदनहीनता की बात यह रही कि बच्चे को करंट की चपेट में आता देख आरोपी किसान उसे बचाने या अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। करीब दो घंटे बाद जब गांव के एक चरवाहे ने मासूम केशव को खेत में बेसुध पड़ा देखा, तब जाकर परिजनों को इसकी जानकारी मिली।
करंट लगने से केशव की मौत – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादनगर थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेत पर काम करने गए 10 वर्षीय एक मासूम छात्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक स्थानीय किसान ने बच्चे को महज 100 रुपये देने का लालच देकर धान के खेत से खरपतवार साफ करने के लिए बुलाया था। खेत की सुरक्षा के लिए की गई तारबंदी में अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।