Huma Qureshi Wedding- हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से छाई हुई हैं. दोनों लेटेस्ट फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में साथ दिखे हैं. काफी समय से चर्चाएं हैं कि रूमर्ड कपल इस साल नवंबर में शादी करने जा रहा है, लेकिन रचित ने इन अफवाहों को खारिज किया है.
रचित ने हुमा कुरैशी संग शादी की अफवाहों को खारिज किया.
‘बेबी डू डाई डू’ के प्रमोशन के दौरान हुमा कुरैशी ने रचित के पोस्ट पर कमेंट किया था जिसे नेटिजेंस उनके रिश्ते का हार्ड लॉन्च समझ रहे थे. सोशल मीडिया य़ूजर्स का मानना था कि कपल ने इंस्टग्राम कमेंट के जरिए अपने रिश्ते को जग-जाहिर कर दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने अपने कथित रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने साफ किया कि हुमा संग उनकी शादी की खबरें महज अफवाह हैं.
रचित सिंह ने शादी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
एक्टर कहते हैं, ‘पता नहीं कौन मेरी शादी करा रहा है. मैं सोच रहा हूं कि अपनी मम्मी का नंबर दे दूं. सब लोग मुझे फोन कर के पूछ रहे हैं’. वो कहते हैं कि लोग बिना मतलब की उनकी शादी की खबरें फैला रहे हैं. रूमर्ड कपल ने अपने रिश्तों को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन हुमा और रचित सोशल अपीयरेंस की वजह चर्चाओं मे रहे और दोनों की रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगती रहीं.
‘बेबी डू डाई डू’ में साथ हैं हुमा और रचित
हुमा कुरैशी और रचित कई बार सोशल इवेंट्स में साथ दिखे थे. दोनों को दिवाली के मौके पर भी साथ देखा गया था. उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि अब रचित ने शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



